Mehrauli Killing: आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट सफल, दो घंटे में पूरा हुआ प्रोसेस
दिल्ली के महरौली में लिव-इन- पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने वाले आफताब पूनावाला का बृहस्पतिवा को करीब 2 घंटे तक नार्को टेस्ट किया गया। प्रकिया पूरी होने बाद अधिकारियों ने टेस्ट के सफल होने की पुष्टि की।
Mehrauli Killing: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाल का नार्को टेस्ट पूरा हो गया है। करीब दो घंटे तक चली प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने कहा कि टेस्ट सफल रहा। अधिकारियों ने कहा कि पूनावाला को सुबह 8.40 बजे रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचे और सुबह करीब 10 बजे नार्को टेस्ट शुरू हुआ। जांच के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया।

लिव- इन पार्टनर श्रद्धा वाकर से बेरहमी से हत्या करने के मामले में आफताब अमीन पूनावाला का गुरुवार को रोहिणी के एक अस्पताल में लगभग दो घंटे तक नार्को टेस्ट किया गया। नार्को टेस्ट से पहले कागजी प्रक्रिया पूरी गई। टेस्ट करने वाली टीम ने आफताब को एक सहमति पत्र पढ़कर सुनाया। जिसके बाद उनके हस्ताक्षर करने के साथ ही नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला को सुबह 8:40 बजे रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। टेस्ट से पहले पूनावाला का ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, शरीर का तापमान और दिल की धड़कन की सामान्य जांच की गई। सुबह करीब 10:00 बजे नार्को टेस्ट शुरू हुआ। नार्को टेस्ट के बाद उन्हें कड़ी निगरानी में वापस ले जाया गया।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टेस्ट पूरी तरह सफल रहा और आरोपी आफताब पूनावाला की सेहत बिल्कुल ठीक है। वहीं आफताब को शुक्रवार को दिल्ली में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ले जाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आफताब के पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के दौरान दिए गए जवाब का विश्लेषण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications