Delhi Parking Fees Hike: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सख्ती, निजी वाहनों का पार्किंग शुल्क हुआ दोगुना
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने बड़े कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब निजी वाहनों के पार्किंग शुल्क की दरों में 100 प्रतिशत यानी दुगनी वृद्धि कर दी गई है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एनडीएमसी का ये बड़ा निर्णय माना जा रहा है।
एनडीएमसी ने अब निजी वाहनों के लिए पार्किंग चार्ज बढ़ा दिया है। नगर परिषद ने ये निर्णय बढ़ते स्तर के चलते लिया। अब लोगों को पार्किंग के लिए दोगुना चार्ज देना पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। NDMC ने यह फैसला CAQM के दिशानिर्देशों के आधार पर लिया है।

दावा किया जा रहा है कि पार्किंग चार्ज बढ़ाने से निजी वाहनों के प्रयोग में कमी आएगी , लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेंगे। ऐसे में स्थिति में दिल्ली में मौजूदा प्रदूषण के स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
NDMC के नोटिस के मुताबिक पार्किंग शुल्क में लगभग दोगुना बढ़ोतरी की गई है। यह ऑफ या ऑन रोड हर तरह के वाहनों पर 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा।
दिल्ली में पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्णय हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को सुधारने के लिए लिया गया है। ये निर्णय एनडीएमसी को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण IV के तहत निर्धारित प्रावधान के तहत लिया गया है।
दरअसल, प्रदूषण स्तर बढ़ने के चलते दिल्ली का एक्यूआई लेवल 450 से अधिक पहुंच चुका है। दिल्ली में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में फिर से बढ़ोतरी देखी गई। शहर में धुंआ छाया हुआ था और स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी कंपनी IQAir के अनुसार, दिल्ली उस दिन विश्व स्तर पर सबसे प्रदूषित शहर थी। दिवाली समारोह के बाद प्रदूषण में वृद्धि हुई, निवासियों ने पटाखों पर प्रतिबंध का उल्लंघन किया।
रविवार को दिवाली के दिन दिल्ली का AQI आठ वर्षों में सबसे अच्छा स्तर दर्ज किया गया। रविवार को शाम 4 बजे तक औसत एक्यूआई 218 पर था। लेकिन राहत बहुत कम समय के लिए थी क्योंकि रविवार देर रात तक पटाखे फोड़ने से कम तापमान के बीच प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि हुई। सोमवार को AQI शाम 4 बजे तक बढ़कर 358 हो गया, जो 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications