फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ फिर 'बदसलूकी', यात्री ने चुपके से ली तस्वीर, DCW का नोटिस जारी
फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट की प्लाइट संख्या 157 में कथित रूप में शूट किया गया एक वीडियो वायरल हुआ। जिसको लेकर यात्री के खिलाफ फ्लाइट में मौजूद एक एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। मामले में अब दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर डीसीडब्ल्यू नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस को नोटिस जारी किया है।
स्पाइसजेट की दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में कथित रूप से एयर होस्टेस से चुपके से लिए वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग ने एक्शन लिया। मामले में डीसीडब्ल्यूकी अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एक नोटिस जारी किया। नोटिस की कॉपी ट्वीटर पर शेयर करते हुए आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि स्पाइजेट की एक फ्लाइट में एक यात्री ने चुपके से फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिलाओं की वीडियो और आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। इसे लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है । उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है, संज्ञान लेते हुए वे पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी कर रहे हैं।

डीसीडब्ल्यू नोटिस में मालीवाल ने मामले में दर्ज एफआईआर की एक कॉपी और 23 अगस्त तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण मांगा है। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि कार्रवाई में देरी का कारण बताएं और अगर अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए गए तो उसकी जानकारी दें।
बता दें कि 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट संख्या 157 में कथित रुप से एक यात्री ने प्लेन में मौजूद एक एयर होस्टेस की चुपके से आपत्तिजनक तस्वीर अपने मोबाइल के कैमरे से कैप्चर की थी। इसको लेकर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक यात्री एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट और उसकी साथी महिला की अश्लील तस्वीरें खींचने की कोशिश की। आरोप है कि जब यात्री के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें विमान में सवार महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications