Car Accident: दिल्ली में बेकाबू कार का कहर, सिलेंडर से भरे रिक्शे को मारी टक्कर, हादसे का भयानक Video Viral
Delhi Car Accident Video: दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक फुल स्पीड से आ रही कार ने आगे चले रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद एक और गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसा का फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
घटना दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सिलेंडर से भरे रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार ने रिक्शे वाले सहित कई लोगों को बुरी तरह कुचला, जिससे कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसे का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार तेज रफ्तार में घुमाव से आती है और फिर डिवाइडर से बचते हुए सिलेंडर ले जा रहे रिक्शे को बुरी तरह से टक्कर मार देती है।
कार की टक्कर के बाद रिक्शे के परखच्चे उड़ जाते हैं और चालक दूर जाकर गिरता है। इसके बाद कार रोड के साइड में खड़ी एक और गाड़ी को टक्कर मारती है। इस हादसे में रिक्शा चालक सहित और भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications