नींद की गोलियां दी, लगाया करेंट का झटका, दिल्‍ली में पत्‍नी ने 'प्रेमी देवर' के साथ मिलकर कर दी पति की हत्‍या

Delhi murder case: दिल्ली के द्वारका इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पत्‍नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने की हत्या कर दी। पति की हत्‍या के बाद उसे दुर्घटना का रूप देने के कोशिश की लेकिन उसकी पोल खुल गई है और दि ल्‍ली पुलिस ने पत्‍नी को उसके प्रेमी संग अरेस्‍ट कर लिया है।इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि चौंकाने पत्नी का प्रेमी कोई और नहीं बल्कि उसका देवर, राहुल देव ही है।

36वर्षीय शख्‍स करण देव की पत्नी सुष्मिता और चचेरे भाई राहुल ने मिलकर उनकी हत्या की। पतिकोे नींद की दवा से पहले मारा और उसके बाद उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे करेंट झटके दिए। पुलिस को सुष्मिता और राहुल के बीच इंस्‍टाग्राम पर हुई चैट से हत्‍या की साजिश का पता चला कि वे करण देव को नशीली दवाइयां देकर और फिर बिजली का झटका देकर मारने की साजिश रच रहे थे।

Delhi murder case

अस्‍पताल में पत्‍नी ने ही पति करण देव काे करवाा था भर्ती

पुलिस के अनुसार, सुष्मिता ने 13 जुलाई को करण देव को माता रूपरानी मग्गो अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दावा किया था कि उन्हें बिजली का झटका लगा है। करण को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया क्योंकि उन्हें लगा कि यह एक दुर्घटना है।

पत्‍नी नहीं करवाना चाहती थी पोस्‍टमार्टम

हालांकि, पुलिस ने करण की कम उम्र और मौत की परिस्थितियों को देखते हुए पोस्टमार्टम कराने पर जोर दिया, जबकि सुष्मिता और राहुल ने इसका विरोध किया। बाद में, शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया।

delhi

देवर-भाभी के अफेयर का कैसे सच आया सामने?

घटना के तीन दिन बाद, करण के छोटे भाई कुणाल ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह है कि करण की हत्या उसकी पत्नी और चचेरे भाई ने की है। उसने सुष्मिता और राहुल के बीच इंस्टाग्राम चैट का सबूत भी दिया, जिसमें उन्होंने हत्या की योजना पर चर्चा की थी।

नींद की गोलियां दी और गूगल पर किया ये सर्च

चैट में, राहुल महिला को यह निर्देश देता हुआ दिख रहा है कि उसे क्या करना है और उसे अपने पति को मारने के लिए और अधिक दवाइयां देने के लिए कह रहा है। चैट के अनुसार, दोनों ने 12 जुलाई की रात करण के खाने में 15 नींद की गोलियां मिला दीं और उनके बेहोश होने का इंतजार किया। संदेशों से यह भी पता चला कि उन्होंने गूगल पर यह सर्च किया था कि नींद की गोलियों से मरने में कितना समय लगता है।

इंस्‍टाग्राम में दोनों की ये चैट

  • करण बेहोश हो गए, तो सुष्मिता ने राहुल को मैसेज किया, "एक बार चेक करो कि दवा लेने के बाद मरने में कितना समय लगता है। उसे खाना खाए तीन घंटे हो गए हैं। न तो उल्टी हुई और न ही अभी तक मौत हुई। तो अब क्या करें, कुछ बताओ?"
  • राहुल ने जवाब दिया, "अगर कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो उसे करेंट का झटका दे दो।" सुष्मिता ने पूछा, "झटका देने के लिए उसे कैसे बांधें?" राहुल ने कहा, "टेप से।" सुष्मिता ने मैसेज किया, "उसकी सांस बहुत धीमी चल रही है।" राहुल ने जवाब दिया, "उसे सारी दवा दे दो जो तुम्हारे पास है।"
  • सुष्मिता ने मैसेज किया, "मैं उसका मुंह नहीं खोल पा रही हूं। मैं पानी डाल सकती हूं, लेकिन दवा नहीं दे सकती। तुम यहां आओ, शायद हम मिलकर उसे दवा पिला सकें।"

दुर्घटना दिखाने के लिए दिया बिजली का झटका

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करण को बिजली का झटका दिया ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। हत्या के बाद, सुष्मिता अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें दुर्घटना के बारे में बताया। परिवार तुरंत फ्लैट पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पत्‍नी ने कबूला पत्‍नी की हत्‍या का जुर्म

चैट सामने आने के बाद, दोनों को हिरासत में ले लिया गया। सुष्मिता ने बाद में अपने पति की हत्या करने और अपने देवर के साथ मिलकर उसकी योजना बनाने की बात कबूल कर ली। उसने कहा कि करवा चौथ से एक दिन पहले करण ने उसे थप्पड़ मारा था और उसके साथ दुर्व्यवहार किया था और अक्सर उससे पैसे मांगता था, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक परेशानी होती थी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने कहा, "प्रारंभिक जांच के आधार पर, उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। हम विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+