गर्भवती महिला के लिए मसीहा बने दिल्ली पुलिस में एसआई आकाशदीप, प्लाज्मा डोनेट कर बचाई दो जिंदगियां

पूरा भारत इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में कई लोग मरीजों की जिंदगियां बचाने के लिए मसीहा बनकर आए आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सब इसंपेक्टर आकाशदीप ने ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है।

नई दिल्ली, 12 मई। पूरा भारत इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में कई लोग मरीजों की जिंदगियां बचाने के लिए मसीहा बनकर आए आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सब इसंपेक्टर आकाशदीप ने ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने 21 सप्ताह की गर्भवती महिला जिसका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था, को प्लाज्मा डोनेट कर उसकी व उसके बच्चे की जान बचाई। महिला का दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Delhi Police

मालूम हो कि ट्विटर पर महिला के लिए प्लाज्मा की व्यवस्था करने के लिए एक मेसेज आया था, जिसके बाद जीवन रक्षक पहल के तहत काम करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने परिवार के पास पहुंचकर महिला की मदद करने की पेशकश की।

क्या है दिल्ली पुलिस की जीवन रक्षक पहल
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्लाज्मा डोनरों का एक डिजिटल बैंक बनाया है। ताकि जिन लोगों को प्लाज्मा की जरूरत हो उन्हें समय पर इसे दिया जा सके।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में रोजाना पिएं ये जादुई चाय, कफ की समस्या करेगी दूर, घर पर करें तैयार

जीवन रक्षक टीम द्वारा महिला के परिवार जनों से संपर्क करने के बाद उन्होंने एसआई आकाशदीप से संपर्क किया। आकाशदीप महिला को प्लाज्मा देने के लिए तुरंत राजी हो गए और 10 मई को अस्पताल पहुंचकर प्लाज्मा डोनेट किया।

प्लाज्मा डोनेट करने के बाद आकाशदीप महिला के पति से मिले और उनकी पत्नी के जल्द ठीक होने की कामना की। महिला के पति ने आकाशदीप से कहा कि वह पिछले दो दिनों से प्लाज्मा की व्यवस्था में जुटे हुए थे, लेकिन जो भी डोनर मिला वह चिकिस्सा दिशानिर्देशों पर खरा नहीं उतर रहा था। उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन फिर दिल्ली पुलिस उनका सहारा बनी।

इसके बाद महिला के परिवारजन दिल्ली पुलिस की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस के प्रयासों के लिए का कि वह दिल्ली पुलिस नहीं बल्कि 'दिल की पुलिस' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+