'बेटी की मौत के गुनाहगार को मौत की सजा के बाद ही अंतिम संस्कार', Shraddha Walker के पिता का छलका दर्द
दिल्ली के घिनौने श्रद्धा वाकर हत्याकांड को लेकर विजय वाकर ने कहा की बेटी की मौत को एक साल होने को आए लेकिन अब तक उसका अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया।

Shraddha Walker: श्रद्धा वाकर हत्याकांड को एक साल होने के को हैं लेकिन पिता विजय वाकर ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद ही उन्हें डेड बॉडी के पार्ट मिलेंगे। ऐसे में श्रद्धा वाकर के पिता विजय ने कहा कि बेरहमी से हत्या करने वाले को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
मई 2022 में श्रद्धा वाकर हत्याकांड से हर कोई परिचित होगा। ये ऐसा घिनौना हत्याकांड है, जिस यादकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दरअसल पिछले साल लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर को हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए डेड बॉडी को कई टुकड़ों में काट डाला। बेटी की हत्या पर पिता विजय वाकर ने सोमवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई के बाद श्रद्धा के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी की हत्या का एक साल मई में पूरा हो जाएगा और मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाया हूं।'
उन्होंने कहा, "हम मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की स्थिति में होंगे। लेकिन सवाल है कि यह कब संपन्न होगा और मुझे अपनी बेटी के शरीर के अंग मिलेंगे।" विजय वाकर ने एएनआई से कहा कि वे आरोपी को मौत की सजा दिए जाने के बाद ही बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। क्योंकि मुकदमे की समाप्ति के बाद ही उनकी मृत बेटी के शरीर के अंग उन्हें सौंपे जाएंगे। विजय वाकर ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए।
विजय वाकर की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया केस को अंजाम तक पहुंचने में सात साल लग गए। अब इस मामले को निर्भया मामले की तरह खत्म होने में साल नहीं लगने चाहिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications