Shraddha Murder case: आफताब के फ्लैट से मिले ब्लड के सैंपल श्रद्धा के ही हैं, CFSL ने की पुष्टि
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आफताब के फ्लैट पर मिले ब्लड सैंपल श्रद्धा के हैं, इसकी फॉरेंसिक लैब ने पुष्टि कर दी है।

Shraddha Murder case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड मामले में केंद्रीय फॉरेंसिक लैब ने इस बात की पुष्टि की है कि आफताब पूनावाला के फ्लैट से खून के जो सैंपल मिले हैं वह श्रद्धा के ही हैं। ऐसे में आफताब के खिलाफ पुलिस की जांच और भी पुख्ता हो गई है। बता दें कि आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए और उसे अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। बता दें कि आफताब के फ्लैट पर मिले खून के सैंपल को श्रद्धा के पिता के ब्लड सैपल से मिलाया गया है। लैब की इस रिपोर्ट को कोर्ट में स्वीकार किया जा सकता है।
श्रद्धा वॉकर केस में दिल्ली पुलिस को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है। महज एक हफ्ते में दिल्ली पुलिस को दूसरी सफलता मिली है इससे पहले 15 दिसंबर को पुलिस ने कहा था कि दिल्ली के जंगल से मिली हड्डियों का डीएनए सैंपल श्रद्धा के पिता से मेल खाते हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि यह श्रद्धा वॉकर के शव के अवशेष हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई महीनों से पूनावाला घर को साफ कर रहा था, उसे लग रहा था कि उसने सफलतापूर्वक खून के धब्बों को मिटा दिया है। लेकिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने खून के धब्बों को तलाश लिया जिसे आंखों से देखा नहीं जा सकता है।
एक अधिकारी ने बताया कि सीएफएसएल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आफताब के बाथरूम, किचन और बेडरूम से ब्लड का सैंपल लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूनावाला ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या गुस्से में की थी। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उसे अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। श्रद्धा और आफताब इस घटना से तीन दिन पहले ही दिल्ली आए थे। लेकिन यह मामले 12 नवंबर को लोगों के सामने आया।












Click it and Unblock the Notifications