Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का 1 दिसंबर को होगा नार्को टेस्ट, अदालत ने दी अनुमति

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड: सांकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट करने की इज्जात दिल्ली पुलिस को दे दी है। 01 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा।

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला (aftab poonawalla) ने लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walker) की बड़ी बेहरी से हत्या करने के बाद उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। इस मामले में पुलिस ने आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया था, जो पिछले काफी समय से जेल में बंद है। तो वहीं अब सांकेत कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट करने की इज्जात दे दी है। 01 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा।

Shraddha murder case
स्पेशल सीपी कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि दिल्ली पुलिस ने 1 दिसंबर को शद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराने की कोर्ट से अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आफताब का नार्को टेस्ट अब एक दिसंबर से होगा। आपको बता दें कि आज आफताब का फिर पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि आज ये टेस्ट पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आफताब की वैन पर हुए हमले के बाद रोहिणी स्थित एफएसएल ऑफिस के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। दरअसल, सोमवार शाम को रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को ले जा रहे पुलिसकर्मियों की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने वैन को घेर लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग आफताब को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर उसके टुकड़े करना चाहते थे। उग्र हो रहे कार्यकर्ताओं से किसी तरह पुलिस ने आफताब की जान बचाई। हमले के बाद इलाके में सीआरपीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है। इस मामले में दो आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपितों की पहचान गुरुग्राम के कुलदीप ठाकुर व निगम गुर्जर के रूप में हुई है। तो वहीं, दूसरी तरफ हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि हिंदू सेना ऐसे किसी भी काम का समर्थन नहीं करती है, जो भारत के संविधान के खिलाफ हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+