श्रद्धा के 'कातिल' आफताब ने अब तक क्या- क्या कबूला? पढ़िए उसके गुनाह की 10 बड़ी बातें

Delhi Shraddha Murder Case: दिल्ली के महरौली में मुंबई की लड़की श्रद्धा का बहुत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिस लड़के से वो प्यार करती थी, जिससे साथ वो अपनी जिंदगी गुजारना चाहती थी, जिसके साथ वो लिव इन में रहती थी, उसी आफताब ने इस पूरी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 6 महीने पहले हुए इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है, जो अब 5 दिन की पुलिस हिरासत में है। पुलिस पूछताछ में आरोपी आफताब ने ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिनको सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। ऐसे में जानिए श्रद्धा के 'कातिल' आफताब ने अब तक क्या- क्या कबूला किया है?

लाश के टुकड़े कर दिल्ली में कई जगह फेंके

लाश के टुकड़े कर दिल्ली में कई जगह फेंके

सबसे पहले मर्डर के पीछे जो चौंकाने वाली वजह सामने आई थीं, वो यह भी लिव इन रिलेशन में रहने वाली लड़की श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते थे। 18 मई को आरोपी ने ऐसे ही विवाद के चलते लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर चॉपर से उसकी लाश के 35 टुकड़े कर 18 दिनों तक उनको महरौली के जंगलों के अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा, जिसके उसकी लाश का कोई सुराग ना मिल पाए।

डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात, फिर साथ कॉल सेंटर में करने लगे काम

डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात, फिर साथ कॉल सेंटर में करने लगे काम

वहीं अब और भी कई ऐसा खुलासे हुए हैं, जिनसे कर हर कोई हैरान है। पुलिस को बताए अपने बयान के मुताबिक आरोपी आफताब की मुलाकात मुंबई की श्रद्धा से साल 2019 में डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। जिसके बाद वो दोनों साथ कॉल सेंटर में जॉब करने लगे। लड़की के परिवार को इस रिश्ते से नाराजगी थी तो दोनों मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को छतरपुर में उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था।

क्राइम-थ्रिलर देखकर की हत्या की प्लानिंग

क्राइम-थ्रिलर देखकर की हत्या की प्लानिंग

पुलिस से कबूल किए अपने जुर्म में आफताब बताया कि मई में उसने श्रद्धा की हत्या की और फिर शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रीज में रखे थे, जिनको उसने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारी-बारी से फेंका थे। आरोपी ने इस बात को भी कबूला कि उसने अमेरिकन क्राइम-थ्रिलर Dexter देखकर लाश को काटने का आइडिया लिया था। जिसके बाद उसने एक तेज धार वाली आरी और फ्रिज लिया था।

लाश काटने की ऑनलाइन जानकारी ली

लाश काटने की ऑनलाइन जानकारी ली

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद गूगल पर खून साफ करने के तरीकों और ह्यूमन एनाटमी यानी शरीर की संरचना की स्टडी के बारे में जाना था। आफताब ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने ह्यूमन एनाटमी के बारे में इस वजह से पढ़ा जिससे वो लाश के टुकड़े करने में आसानी हो।

उसी फ्रिज के पास सोता था, फ्लैट पर लड़की भी बुलाई

उसी फ्रिज के पास सोता था, फ्लैट पर लड़की भी बुलाई

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्ते श्रद्धा से धीरे-धीरे बिगड़ते चले गए और फिर लड़ाई होना शुरू हो गया। इसके अलावा जिस फ्रिज में उसने श्रद्धा की लाश के टुकड़े रखे थे। आरोपी वहीं पर लगे बैड पर सोता था। इतना ही नहीं उसने और लड़कियों को भी डेट पर महरौली (दिल्ली) के फ्लैट पर लाया था। जून-जुलाई के बीच कई बार उसके घर लड़की आई थी।

इंस्टा यूज किया, भरे क्रेडिट कार्ड्स के बिल

इंस्टा यूज किया, भरे क्रेडिट कार्ड्स के बिल

इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि श्रद्धा को जिंदा दिखाने के लिए आरोपी ने जून तक उसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी यूज किया। और फिर बाद में फोन फेंक दिया। आफताब श्रद्धा के दोस्तों को मैसेज भी करता था। इसके अलावा उसने श्रद्धा के क्रेडिट कार्ड्स के बिल भी भरे, जिससे बैंक वाले उसके मुंबई वाले पते पर संपर्क ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+