'मैं 2 बार उसके घर गई लेकिन मुझे बॉडी पार्ट की भनक नहीं लगी', तब से सदमे में आफताब की नई गर्लफ्रेंड

श्रद्धा को मौत के घाट उतारकर आफताब ने नई गर्लफ्रेंड बना ली थी। जब उस लड़की को अपने प्रेमी की सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए। फिलहाल उसकी काउंसलिंग की जा रही।

श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही, वैसे-वैसे नए राज खुलते जा रहे। पुलिस के मुताबिक आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी कई दूसरी लड़कियों के साथ रिश्ते में था। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही। आफताब की नई गर्लफ्रेंड के मुताबिक वो उसके कांड को सुनकर सदमे में चली गई। उसको कोई आइडिया नहीं था कि वो जिस घर में जाती थी, वहां पर श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखे गए थे।

delhi police

रिपोर्ट्स के मुताबिक आफताब की नई गर्लफ्रेंड पेशे से साइकेट्रिस्ट है। श्रद्धा की हत्या के बाद वो दो बार उसके छतरपुर वाले घर पर गई। उसने पुलिस को बताया कि दोनों ही बार उसको इस बात का पता नहीं लगा कि उस घर में किसी की हत्या हुई है और वहां पर शव के हिस्से को रखा गया था। हैरानी के बात ये है कि कभी भी उससे बातचीत में आफताब डरा हुआ नजर नहीं आया। वो हमेशा उसे अपने मुंबई वाले घर के बारे में बताता था। 12 अक्टूबर को हत्यारे ने उसे एक अंगुठी गिफ्ट की, जो श्रद्धा की थी। फिलहाल पुलिस ने अंगूठी को बरामद कर उसका बयान दर्ज कर लिया है।

श्रद्धा की तरह नई वाली गर्लफ्रेंड से भी आफताब ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। जब आगे की जांच की तो पता चला कि वो अलग-अलग ऐप के जरिए करीब 15-20 लड़कियों के संपर्क में था। जब डेटिंग ऐप का रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि हत्याकांड के करीब 12 दिन बाद 30 मई को उसने नई लड़की से संपर्क कर लिया था। नई गर्लफ्रेंड साइकेट्रिस्ट थी, लेकिन आफताब ने उसको भी चकमा दे दिया। उसको कभी नहीं लगा कि उसकी मानसिक स्थित ऐसी है। वो सामान्य व्यवहार करके उसकी बहुत ज्यादा देखभाल करने की एक्टिंग करता। उसने ये भी बताया कि आफताब के पास तरह-तरह के डियोड्रेंट और परफ्यूम का कलेक्शन था और वो अक्सर उसे परफ्यूम तोहफे में दिया करता।

सिगरेट छोड़ने की कही थी बात

नई गर्लफ्रेंड के मुताबिक आरोपी सिगरेट बहुत पीता और हर बार उसे छोड़ने की बात करता। इसके अलावा उसे खाने का भी शौक था, जिस वजह से वो घर पर ज्यातार नॉनवेज ही आर्डर करता। सूत्रों के मुताबिक आफताब की नई गर्लफ्रेंड सदमे में है, जिस वजह से उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+