राघव चड्डा के घर पहुंचे शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, झोली फैला लिया आशीर्वाद
Raghav Chadha And Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्डा ने इसी साल शादी की है। शनिवार को राघव और परिणीति के घर जोशीमठ के शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पधारे थे। जिसकी जानकारी परिणीति चोपड़ा और राघव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।
सांसद राघव चड्डा ने पोस्ट करते हुए लिखा, "अहोभाग्य हमारे....मेरे घर साक्षात प्रभु हैं पधारे। आज मैं और परिणीति भाव विह्वल हैं, आज हमारे भाग्य के द्वार खुल गए, हम सभी धन्य हो गएधर्म के ज्ञाता, सनातन संस्कृति के सर्वोच्च प्रतिनिधि जोशीमठ के परमपूज्य शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का शुभ आगमन आज हमारे निवास स्थान पर हुआ। उनके चरण कमलों की धूल से मेरे घर का हर-एक कोना पवित्र हो गया। हमारे परिवार ने जगदगुरू शंकराचार्य जी के सानिध्य में बैठकर उनका आशीर्वाद और प्रसाद लिया। मैं अत्यंत विनम्रतापूर्वक परमपिता परमेश्वर का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी कृपा से मेरे परिवार के जीवन में ये अनमोल क्षण आया है।

तस्वीरों में राघव चड्डा शंकराचार्य के सामने नतमस्तक दिख रहे हैं। राज्यसभा सांसद के तौर राघव चड्डा को दिल्ली के पंडारा रोड में बंगला मिला है। उसी घर शंकराचार्य का आगमन हुआ।












Click it and Unblock the Notifications