दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर जारी, गाजियाबाद में स्कूल 15 जुलाई तक बंद
दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
लगातार भारी बारिश के चलते देश की राजधानी दिल्ली में सभी स्कूल कल यानी 11 जुलाई को बंद रहेंगे। बारिश के कारण लोगों को बहुत ही परेशानी हो रही है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारी बारिश के चलते ये छुट्टी का ऐलान किया है।
इसके साथ ही गाजियाबाद के स्कूल 15 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने भारी बारिश के कारण सभी स्कूल 15 जुलाई 2023 तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

दिल्ली के एमसीडी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल 11 जुलाई को बंद रहेंगे। ये फैसला भारी बारिश को देखते हुए लिया गया। वहीं, सभी ऑफिशियल कार्यालय और स्कूल के अध्यापक यथावत अपने कार्य पर आएंगे।
दिल्ली में शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Recommended Video
दिल्ली में 8 जुलाई से कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले 2-3 दिनों के लिए उच्च तीव्रता वाली बारिश की जानकारी दी है।
दिल्ली में सभी शैक्षणिक बोर्डों के स्कूल राज्य सरकार, प्राइवेट सरकारी सहायतो प्राप्त स्कूल राजधानी में कल बंद रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से हो रही भारी बारिश ने 41 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले साल 1982 में 24 घंटे से ज्यादा लगातार भारी बारिश हुई है। वहीं, एक बार फिर लगातार 3 दिनों के बाद भी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications