दिल्ली के अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बेहतर करने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। वह लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों की शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। साथ ही अस्पतालों की दिक्कतों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

अस्पतालों के निरीक्षण की जानकारी देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई के मामले में टॉयलेट हमें काफी साफ नजर आए। अस्पताल में दीपक बाजपेयी का बासो किचन मुफ्त खाने का प्रबंध भी करता हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में हम लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

Saurabh Bhardwaj

दवाइयां की अकाउंटबिलिटी चेक की यह जानने के लिए कहीं अस्पताल में भ्रष्टाचार तो नहीं हो रहा? वार्ड में मौजूद मरीजो से बात की तो हमें पता चला कि उत्तर प्रदेश से भी मरीज आए हुए हैं बेहतर इलाज के लिए, उनको लगता है दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वहां के मुकाबले यहां बेहतर इलाज होता हैं। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

अस्पताल के ओपीडी और दवाई काउंटर पर पहुंचे तो हमें मरीजों से पता चला कि उनसे पैसे लेकर दवाइयां दिलवाई जा रही थी, जो ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली के अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सौरभ भारद्वाज अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल में अनियमितताओँ को ठीक करने का निर्देश दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+