'अधिकारी मंत्रियों के निर्देश पर काम नहीं कर रहे', दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर लगाया आरोप
Saurabh Bhardwaj News: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के अधिकारियों को कंट्रोल करने का आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा है दिल्ली में स्थिति काफी खराब है। यहां सारे अधिकार कुछ अधिकारियों के हाथ में दे दिए गए हैं।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि अधिकारी मंत्रियों के निर्देश पर काम नहीं कर रहे हैं। उनको किसी बात का डर नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'आज दिल्ली में इतनी बुरी व्यवस्था थोप दी गई है कि सारे अधिकार चंद अधिकारियों के हाथ में दे दिए गए हैं। '

सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'उन अधिकारियों ने पहले स्मॉग टावर चलने नहीं दिया कोर्ट से फटकार लगी तो स्मॉग टावर चलाया गया वरना उससे पहले अधिकारी फाइल पर लिख रहे थे कि इस चलाने की जरूरत नहीं है।'
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, 'अब अधिकारी मंत्रियों के निर्देश पर काम नहीं कर रहें हैं। अधिकारियों को पता है कि वे मंत्रियों के निर्देशों की अवहेलना करेंगे तो हमारा कुछ नहीं होगा। ऐसे में अव्यवस्था फैल रही है। ये केंद्र सरकार द्वारा जान बूझकर फैलाई जा रही है।"
"मैं भी केजरीवाल जनसंवाद" पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, "दिल्ली के लोग चाहते हैं कि उनके बेटे अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार चलाते रहें...बीजेपी सभी विपक्षी नेताओं पर बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बना रही है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा और अगर वे शामिल हो गए तो सारे मामले बंद कर दिए जाएंगे...।''












Click it and Unblock the Notifications