दिल्ली के स्वास्थ्य सत्येंद्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया बोले- वो कुछ दिन में छूट जाएंगे
नई दिल्ली, मई 30। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अरेस्ट कर लिया है। आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी 5 साल पुराने एक मामले में हुई है। सत्येंद्र जैन पर आरोप लगा है कि उन्होंने कोलकाता की एक कंपनी के साथ हवाला के पैसे को इधर-उधर किया है। सत्येंद्र जैन का इस हेराफेरी में सीधा हाथ था।
Recommended Video

वित्तीय जांच एजेंसी की जांच से पता चला है कि 2015-2016 में जब सत्येंद्र जैन एक पब्लिक सर्वेंट थे तब उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों को हवाला नेटवर्क के माध्यम से 4.81 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। यह पैसा सत्येंद्र जैन की कंपनियों को कोलकाता स्थित ऑपरेटरों को कैश में ट्रांसफर किया गया और बाद में इस पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीदने और दिल्ली में कृषि भूमि खरीदने के लिए लिए गए ऋण को चुकाने के लिए किया गया था।
ईडी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पिछले महीने ही सत्येंद्र जैन की 4.81 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया था। उस कार्रवाई के ठीक एक महीने बाद सत्येंद्र जैन को अरेस्ट कर लिया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला 2017 में सीबीआई की ओर से दायर कराया गया था।
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया भी आई है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा आगामी चुनाव में हारने वाली है, इसलिए सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया गया है, ताकि वो हिमाचल ना जा सकें। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि यह केस पूरी तरह से फर्जी है, सत्येंद्र आने वाले दिनों छूट जाएंगे।
मनीष सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ 8 साल से एक फ़र्ज़ी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ED बुला चुकी है। बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं।
फर्जी मामले में सत्येंद्र जैन को किया है अरेस्ट- संजय सिंह
मनीष सिसोदिया के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ईडी ने हमारे नेता को 8 साल पुराने एक फर्जी मामले में अरेस्ट किया है। संजय सिंह ने कहा कि इस फर्जी केस में सत्येंद्र जैन 7 बार तो ईडी के समक्ष पेश भी हो चुके हैं भाजपा को समझ नहीं आ रहा था कि जैन को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, इसलिए उन्होंने यह फर्जी गिरफ्तारी रची है।












Click it and Unblock the Notifications