साहिल से साक्षी की हत्या का सच उगलवाएगी दिल्ली पुलिस, मिली 2 दिन की रिमांड

sakshi murdered by sahil: शाहाबाद हत्याकांड पर पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि साहिल को कोर्ट में पेश किया गया। हमें कोर्ट से उसकी 2 दिन की पुलिस रिमांड मिली है जिसमें हम उससे हर पहलुओं पर पूछताछ करेंगे।

sakshi murdered by sahil

sakshi murdered by sahil: 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले साहिल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से गिरफ्तार हो गया है। साहिल ने रविवार 28 मई को साक्षी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर थी। इतना ही नहीं, हत्यारोपी साहिल ने कई बार पत्थर से उसका चेहरा कुचला था।

इस जघन्य हत्याकांड की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। वहीं, साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने और हर पहलुओं पर पूछताछ के लिए कोर्ट से साहिल की रिमांड की मांग की थी।

Recommended Video

    Delhi Sakshi Case: Sahil ने Police के सामने कबूला अपना जुर्म,बोला -'नहीं कोई पछतावा'| वनइंडिया हिंदी

    कोर्ट ने साहिल की रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए दिल्ली पुलिस को 2 दिन की रिमांड दे दी है। रिमांड मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस साहिल से सच उगलवाएगी। पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल को सोमवार 29 मई को बुलंदशहर से गिरफ़्तार कर लिया गया था।

    बताया कि हमें कोर्ट से उसकी 2 दिन की पुलिस रिमांड मिली है जिसमें हम उससे हर पहलुओं पर पूछताछ करेंगे और साक्ष्य एकत्रित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल और साक्षी जून 2021 में रिलेशन में थे। ऐसा बताया जा रहा है कि साक्षी, साहिल से अपना रिश्त खत्म करना चाहती थी।

    इसलिए उसने साहिल ने मिलने बंद कर दिया था। वहीं, साहिल को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड साक्षी प्रवीण के साथ दोबारा से रिलेशन आ गई है। इसले लेकर साहिल औऱ साक्षी के बीट झगड़ा भी हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि शानिवार को भी साक्षी और साहिल के बीच झगड़ा हुआ था।

    इसके बाद साहिल ने साक्षी की हत्या करने का फैसला किया। शाहबाद डेरी निवासी साहिल ने साक्षी की उस वक्त हत्या कर दी, जब वह बर्थ पार्टी में जा रही थी। साहिल ने चाकू से साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी साक्षी को पत्थर पटककर कुचल दिया।

    बता दें, जघन्य हत्यकांड की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर के मुताबिक, साक्षी पर 20 से ज्यादा बार चाकू से वार किए थे। इसके बाद उसने पत्थर से साक्षी का सिर कुचल दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर और सिर पर चोट 34 निशान मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+