विदेशी महिलाओं की जिस्मफरोशी का कारोबार, सेक्स रैकेट चलाने वाला रिटायर्ड कर्नल गिरफ्तार

सान्याल के लिए दलाल का काम करता था अहलावत। सान्याल के आवास पर छापे से हुआ था रैकेट का खुलासा।

दिल्ली। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट केस में रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अहलावत को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मध्य एशियाई देशों की औरतों को सप्लाई करने वाला सान्याल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सेक्स रैकेट चलाने में अहलावत, सान्याल की मदद कर रहा था और एक दलाल के तौर पर काम कर रहा था।

flesh trade colonel arrested

ऐसे हुआ था सेक्स रैकेट का खुलासा

जून में इनकम टैक्स अधिकारियों ने सान्याल के लखनऊ व दिल्ली के सफदरजंग और वसंतकुंज एनक्लेव स्थित आवास पर छापा मारा तो इस बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

उनके आवास पर से ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिससे मानव तस्करी और जिस्मफरोशी के गैरकानूनी धंधे का पता चला।

flesh trade colonel ahlawat

सफदरजंग आवास से रूसी महिला को बचाया

पुलिस ने सान्याल के आवास पर से 23 साल की रूसी महिला को बचाया। महिला के मोबाइल फोन में चैट मैसेज से पता चला कि उनको जबरदस्ती घर में रखा गया था। रूसी महिला का पासपोर्ट और यात्रा संबंधी दस्तावेज सान्याल ने छीनकर रख लिए थे।

पुलिस को उस महिला ने बताया कि वह सान्याल के घर में बहुत असुरक्षित महसूस कर रही थी और इस घर से जाना चाहती थी। महिला ने पहले सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।

उस रूसी महिला को सान्याल से अहलावत ने मिलवाया था

रूसी महिला 25 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। रिटायर्ड कर्नल अजय अहलावत, उस महिला को लेकर सान्याल के पास गया था।

इस मामले में अहलावत के खिलाफ जांच जारी है। इससे पहले भी कई धोखाधड़ी के मामलों में अहलावत शामिल रहा है।

सान्याल के आवास से कई विदेशी पासपोर्ट और मध्य एशिया के देशों की महिलाओं के फोन नंबर्स, इनकम टैक्स अधिकारियों ने रिकवर किए।

अहलावत और सान्याल ने जिस्मफरोशी के इस कारोबार में विदेशी महिलाओं का खूब इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+