दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स, गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ली एंट्री

Farmers tractor march Delhi, दिल्ली। देश में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में किसानों ने दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ दिए है। वो दिल्ली में एंट्री को कोशिश कर रहे है। जबकि दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने का समय तीन बजे के बाद दिया था। आपको बता दें कि किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

Republic Day 2021: Protesting farmers break police barricading at Delhi-Haryana Tikri border

Recommended Video

    Republic Day 2021: Farmers की Tractor Parade, Tikri Border पर तोड़े Barricades | वनइंडिया हिंदी

    ट्रैक्टर मार्च से पहले किसानों ने ट्रैक्टर पर तिरेंगे और बैनर लगाए हैं। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में किसान सिंघु बॉर्डर पर पहुंच गए और खुद ही बैरिकेड हटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जो ट्रक खड़े कर रखे थे, किसानों ने उन्हें ट्रैक्टरों से धकेल कर हटा दिया और जो कंटेनर रखे गए थे उन्हें भी ट्रैक्टर से बांधकर हटा दिया। किसानों ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ही दिल्ली में घुसने की कोशिश की है। वहीं, लोनी सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रात में ही दिल्ली में घुसने की कोशिश की।

    बता दें कि दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों के ट्रैक्टर मार्च के लिए किसानों को दिल्ली के केवल तीन बॉर्डर- सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर, से ही राजधानी में ट्रैक्टर के साथ एंट्री की इजाजत दी है। तो वहीं, किसानों की टैक्टर रैली को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शाहदरा में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए भारी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी की हर सीमा पर केवल सीमित संख्या में ही ट्रैक्टरों को प्रवेश की इजाजत दी है। साथ ही सीमेंटेड ब्लॉक्स और क्रेनों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है।

    वहीं, ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने कि लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, किसानों के ट्रैक्टर मार्च के चलते नेशनल हाईवे-9 और नेशनल हाईवे-24 सुबह 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनस को भी मंगलवार को बंद रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+