जनप्रतिनिधि सम्मेलन: संबित पात्रा पर संजय सिंह का पलटवार, कहा- भीड़ देखकर डर गई है बीजेपी

नई दिल्ली, 18 सितंबर: आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया। पार्टी का दावा है कि इस सम्मेलन में 1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। वैसे तो बीजेपी इस सम्मेलन पर सवाल उठा रही, लेकिन अब AAP सांसद संजय सिंह ने उस पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि मुझे पता था कि बीजेपी इतनी संख्या देखकर परेशान हो जाएगी। जिस वजह से वो अब बिना सिर-पैर की बात कर रही है। सिंह के मुताबिक बीजेपी ने 285 विधायकों को खरीदने में हजारों करोड़ खर्च किए, इस वजह से अब लोग उसे खोखा पार्टी कहने लगे हैं।

delhi

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी देश को जवाब दे कि उसने 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने में कितनी दलाली खाई है? दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी गुजरात जीत रही है, जिस वजह से बीजेपी डरी हुई है। उनको हम बताना चाहते हैं हम ना डरे हैं और ना डरेंगे। हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के 20-25 करोड़ की पेशकश वाले ऑपरेशन लोटस को किसी पार्टी ने असफल किया है तो वो है AAP। उन्हें जवाब देना होगा कि इनके पास ये पैसा कहां से आया? मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट पर रेड की साजिश फेल है, AAP विधायकों पर सारे केस कोर्ट गलत ठहरा चुकी है।

AAP सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है भारत माता की जय, हम बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे, लेकिन बीजेपी कहती है भारत माता की जय और भारत की रेल बेच देती है। AAP कहती है भारत माता की जय... हम बुज़ुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाएंगे, जबकि बीजेपी कहती है भारत माता की जय और देश का कोल इंडिया बेच देती है।

संबित पात्रा ने कही थी ये बात
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल जी, आप कट्टर बेइमान हैं।
जो जेल जाने के लिए भी अपने मंत्रियों को प्रोत्साहित करते हैं। इतिहास में सबसे कम समय में भ्रष्टाचार के कारण सबसे ज्यादा मंत्रियों का इस्तीफा आम आदमी पार्टी में हुआ है। अरविंद केजरीवाल जी को सब पता है कि किससे कितना मोटा माल लिया है, इसलिए उन्हें ये भी पता है कि कौन-कौन जेल जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+