दौलत राम कॉलेज पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, छात्राओं को मिलीं नई सुविधाएं, इन 3 केंद्रों का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 27 अक्टूबर को अपने पुराने कॉलेज दौलत राम कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्राओं को नई शैक्षणिक सुविधाओं की सौगात दी। सीएम रेखा ने कॉलेज में शताब्दी शैक्षणिक भवन, कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए 'मिस डीआरसी टैलेंट हंट' की भी शुरुआत की।

अपने छात्र जीवन से जुड़े कॉलेज में पहुंचकर सीएम रेखा गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित किया। सीएम रेखा ने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं है। युवाओं को इस काबिल बनाना भी जरूरी है कि वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Rekha Gupta daulat ram college New Building computer centre skill

CM रेखा गुप्ता बोलीं- छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के बराबर मौके देना दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार चाहती है कि छात्राओं को कॉलेज में सुरक्षित और सहयोगपूर्ण माहौल मिले, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

नए कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास केंद्र से छात्राओं को तकनीक सीखने और व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल करने के मौके मिलेंगे। इससे उन्हें पढ़ाई के साथ रोजगार और भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार होने में मदद मिल सकती है।

अपने कॉलेज को लेकर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता?

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि दौलत राम कॉलेज ने उनके जीवन और सफर में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पढ़कर निकली हजारों महिलाएं आज समाज में अपनी पहचान बना रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता ने फैकल्टी रीडिंग रूम, सेमिनार रूम, पुस्तकालय, रीसाइक्लिंग यूनिट और बेकरी यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में चल रही पढ़ाई, व्यावहारिक प्रशिक्षण और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी ली।

कॉलेज के ऑडिटोरियम को लेकर क्या हुई चर्चा?

सीएम रेखा गुप्ता ने कॉलेज के ऑडिटोरियम के नवीनीकरण की जरूरत पर भी चर्चा की और इस काम में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दौलत राम कॉलेज में शुरू हुई नई सुविधाओं का मकसद छात्राओं को पढ़ाई के साथ तकनीकी जानकारी और कौशल प्रशिक्षण के बेहतर मौके देना है। वहीं, 'मिस डीआरसी टैलेंट हंट' के जरिए छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+