राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया डायलॉगबाज, भाषण की दस बड़ी बातें
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज जन वेदना सम्मेलन में काफी जुदा अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने जमकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उनके भाषण की दस अहम बातें हम आपके बता रहे हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज जन वेदना सम्मेलन में काफी जुदा अंदाज में दिखे। उन्होंने जहां 'मित्रों' कहकर मोदी की एक्टिंग की, वहीं भाषण में गानों और फिल्मी डायलॉग का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम के भाषण को फिल्म में अमिताभ बच्चन की तरह डायलॉग देने वाला बताया। राहुल गांधी भाषण की दस अहम बातें हम आपके बता रहे हैं।

1. प्रधानमंत्री मोदी देश को बेवकूफ समझते हैं। वो कहते हैं कि मुझे अपना आज दीजिए मैं आपको कल दूंगा।
2.कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि डरो मत, हमने मजदूरों को मनरेगा देकर कहा, डरो मत, किसानों को कहा कि आपकी जमीन सुरक्षित है डरो मत, लेकिन पीएम मोदी और भाजपा सबको डराना चाहती है वो कहते हैं हमसे डरो।
3.नोटबंदी का मकसद गरीबों में डर फैलाना है। जब भी किस देश में डर फैलाया गया तो इसके बाद गरीबों की जमीने छीनी गई और यही इस नोटबंदी का भी लक्ष्य है।
4.पीएम फिल्मी डायलॉग मारते हैं, उन्होंने इस तरह नोटबंदी का ऐलान किया जैसे अमिताभ बच्चन फिल्म का डायलॉग बोलते हैं। मोदी जी ने अमिताभ बच्चन की फिल्म की तरह देश को डायलॉग दिया कि मितरों, आपकी जेब में जो ये 1000 और 500 के नोट हैं, उन्हें मैंने कागज कर दिया है कागज।
5. राहुल ने कहा कि 'राम-नाम जपना, गरीब का माल अपना' ही भाजपा की फिलॉसफी है।
6.कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तो मोदी जी ने सोचा मैं ये क्यों नहीं कर सकता और उन्होंने गरीब के किसान के खून-पसीने से कमाए पैसे पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी।
7आरएसएस और भाजपा नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन्हें देश से हटाना है। गांव-गांव और गली-गली जाकर कांग्रेस के लोगों को देश के डर को दूर करना है।
8.नोटबंदी ने गरीब को लाइन में खड़ा कर दिया और ब्लैक मनी रखने वालों को पीछे के रास्ते से माल पहुंचा दिया गया।
9 मोदी सरकार को डराने में लगी है. यूपीए की सरकार में मीडिया खुलकर बोलती थी. अब सरकार की आलोचना पर उन्हें नौकरी चले जाने का डर है।
10. इस देश ने अंग्रेंजों के खिलाफ लड़ी है और उनको यहां से खदेड़ा है। ये देश मोदी जी के बहकावे में नहीं आने वाला है उनको भी सत्ता से हटाएगा और हम सत्ता में वापस लौटेंगे।
पढ़ें- राहुल गांधी बोले, भाजपा सबको डराना चाहती है लेकिन डरो मत












Click it and Unblock the Notifications