Delhi Rah Veer Scheme: सड़क हादसे में मदद करेंगे तो मिलेंगे ₹25,000, दिल्ली सरकार लागू करेगी ‘राह-वीर’ योजना

Delhi Rah Veer Scheme: दिल्ली में सड़क हादसों के शिकार लोगों की जान बचाने के लिए अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार केंद्र की 'राह-वीर' वित्तीय प्रोत्साहन योजना को लागू करेगी. इस योजना के तहत जो भी नागरिक किसी गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने में मदद करेगा, उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर लोग कानूनी झंझट या पुलिस प्रक्रिया के डर से घायल की मदद करने से हिचकते हैं. यह योजना ऐसे सभी डर को खत्म करेगी और लोगों को आगे आकर मदद करने के लिए प्रेरित करेगी.

Delhi Rah-Veer Scheme

समाज में करुणा की संस्कृति को बढ़ावा (Road Accident Good Samaritan Policy)

सरकार का मानना है कि अगर आम नागरिक सक्रिय रूप से भागीदारी करें तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यह योजना केवल आर्थिक प्रोत्साहन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में भी कदम है.

रेखा गुप्ता ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन्हीं दिशा-निर्देशों के आधार पर दिल्ली सरकार ने इसे अपनाने का फैसला किया है.

गुड सेमेरिटन नियमों के तहत तैयार (Motor Vehicles Act 2019)

यह पहल मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 की धारा 134ए के तहत अधिसूचित गुड सेमेरिटन नियमों के अनुरूप बनाई गई है. यानी जो व्यक्ति घायल की मदद करेगा, उसे कानूनी परेशानियों से सुरक्षा मिलेगी.

योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर एक मूल्यांकन समिति बनाई जाएगी. इसमें जिला मजिस्ट्रेट, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शामिल होंगे. यही समिति तय करेगी कि किसे 'राह-वीर' के रूप में सम्मानित किया जाए.

इनाम सीधे बैंक खाते में, पूरी प्रक्रिया डिजिटल (Rah-Veer Reward Process)

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ₹25,000 की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी. इसके लिए अलग बैंक खाता संचालित होगा और पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जाएगी. केंद्र सरकार भी इस योजना के लिए राज्यों को शुरुआती अनुदान देगी.

इसके अलावा, हर साल चुने गए 10 सर्वश्रेष्ठ 'राह-वीर' को राष्ट्रीय स्तर पर ₹1 लाख का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा.

दिल्ली सरकार की यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा को नया आयाम दे सकती है, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा नागरिक कर्तव्य है. अब सवाल यह है कि क्या यह योजना दिल्ली में मदद की नई संस्कृति की शुरुआत करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+