प्रकाश जावड़ेकर बोले, केजरीवाल को जनता के पैसे बर्बाद करने का हक नहीं है

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली की ओर से किए गए मानहानि केस में दिल्ली सरकार के पैसे का इस्तेमाल करने का हक नहीं है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के मामले में कोर्ट फीस विवाद पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी की ओर से कहा गया कि अरविंद केजरीवाल जनता के पैसे का निजी मामले में इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजेपी नेता और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जनता के पैसे बर्बाद करने का हक नहीं है।

prakash javdejkar

मानहानि केस में फीस को लेकर अरविंद केजरीवाल निशाने पर

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली की ओर से किए गए मानहानि केस में दिल्ली सरकार के पैसे का इस्तेमाल करने का हक नहीं है। उन पर मानहानि का जो केस हुआ है वह पर्सनल प्राइवेट कंप्लेन है। ऐसे में केजरीवाल को इस मामले में अपना पैसा खर्च करना चाहिए। दिल्ली की जनता का पैसे अपने निजी मामले में खर्च करने का उन्हें अधिकार नहीं है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अरुण जेटली देश के वित्त मंत्री हैं लेकिन वित्त मंत्रालय उनके केस के लिए पैसा नहीं भर रहा है, बल्कि जेटली जी खुद पैसा दे रहे हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के 7 मामले हैं, तो क्या हर केस के लिए दिल्लीवाले पैसा देंगे। ये एक तरह से दिल्ली वालों के पैसों पर डकैती के समान है।

प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा कि यही दिल्ली सरकार है जो कहती है कि हमारे पास डेंगू से लड़ने के लिए पैसे नहीं है, लेकिन तमिलनाडु में प्रचार करने के लिए पैसा है। सफाई कर्मचारियों को देने के लिए इनके पास पैसा नहीं है लेकिन करोड़ों के केस लड़ने का आदेश देते हैं। जब प्रकाश जावड़ेकर से पूछा गया कि राम जेठमलानी ने फीस लेने से मना कर दिया तो इस केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भले ही जेठमलानी जी केजरीवाल से केस का पैसा नहीं लें लेकिन बिल तो उन्होंने ही भेजा है। उनके भेजे गए बिल से ही पूरे केस का खुलासा हुआ। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी कहा गया है कि ये निजी मामला है। जो केस हुआ है वो अरविंद केजरीवाल पर हुआ है न कि दिल्ली सरकार पर, ऐसे में बदनामी अगर अरविंद केजरीवाल ने कही है तो पैसा जनता क्यों भरेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+