इस बार दिवाली में प्रदूषण का स्तर पिछले पांच साल में सबसे कम: गोपाल राय
दिवाली के मौके पर आतिशबाजी की वजह से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इसे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बार दीपावली के मौके पर आतिशबाजी में पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से पिछले साल में इस बार दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर दिल्ली में सबसे कम है। गोपाल राय ने कहा एयर क्वालिटी इंडेक्स 25 अक्टूबर को 323 रहा, जबकि पिछले साल यह 462 था।
Recommended Video

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोग इस बार दिवाली पर काफी सजग थे, मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस बार दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर पिछले पांच साल की तुलना में सबसे कम है। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन को दिल्ली में उतारा गया है। इन एंटि स्मॉग गन्स का उद्घाटन करते हुए गोपाल राय ने कहा कि इन एंटि स्मॉग गन्स को दिल्ली में 40 अलग-अलग जगहों पर लगाया जाएगा, जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है। बता दें कि दिल्ली सरकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का कई लोगों ने विरोध किया। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने केजरीवाल सरकार के फैसले को औरंगजेब के फैसले से तुलना की थी।
गोपाल राय ने कहा दिवाली के मौके पर आतिशबाजी 30 फीसदी कम हुई है। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 323 अभी भी ज्यादा है, यह आंकड़े हमे बताते हैं कि वायु प्रदूषण का स्तर आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पराली जलाने पर नियंत्रण किया है। पंजाब सरकार ने केंद्र की मदद के बिना पराली जलाने पर नियंत्रण हासिल किया है। पंजाब सरकार ने दिवाली के मौके पर 1019 पराली जलाने की घटना को रिपोर्ट किया है जोकि पिछले साल 3032 थी। वहीं खेतों में आग लगाने की घटनाएं उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बढ़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications