Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pink Saheli Smart Card: दिल्‍ली में नए साल में बनने शुरू हो जाएंगे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, जानें कहां बनेंगे

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने राजधानी में सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दे रही है। महिलाओं के अलावा ट्रांसजेंडर भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सुरक्षित, सुविधाजनक और मुफ्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के लिए महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना जरूरी होगा।

दिल्ली में डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं को नए साल में 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' मिलने शुरू होंगे। माना जा रहा है कि 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' को 14 जनवरी के बाद कभी भी लॉन्च हो जाएगा। जानिए इस कार्ड को बनवाने के लिए दस्‍तावेज की जरूरत होगी और ये कार्ड दिल्‍ली में कहां-कहां बनेंगे?

Pink Saheli Smart Card

ध्‍यान रहे कि दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 3 नवंबर, 2025 को इस विशेष पहल की घोषणा की थी। 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है। इसका मुख्य लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और दिल्ली भर में महिलाओं व ट्रांसजेंडर समुदायों के लिए आवागमन को सुलभ बनाना है।

Pink Saheli Smart Card के लिए योग्यता क्‍या है?

इस योजना के तहत, 12 वर्ष से अधिक आयु की सभी बेटियां, बहनें और माताएं अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार का कहना है कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने, परिवहन लागत को कम करने और निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। इस कार्ड के माध्यम से वे दिल्ली की सार्वजनिक बसों में असीमित मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनके आवागमन की लागत शून्य हो जाएगी।

Pink Saheli Smart Card कहां बनेंगे?

दिल्ली परिवहन विभाग ने लंबी प्रक्रिया के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक और मफिन पेमेंट बैंक को कार्ड जारी करने हेतु अंतिम रूप दे दिया है। सरकार नए साल से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए काउंटर खोलेगी। इन काउंटरों पर महिलाएं दिल्ली का आधार कार्ड दिखाकर कार्ड बनवा सकेंगी।

तीन तरह के पिंक सहेली स्‍मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, चयनित बैंक बस यात्रियों के लिए कुल तीन तरह के स्मार्ट कार्ड जारी करेंगे।

  • पहला 'पिंक सहेली कार्ड' होगा, जो विशेष रूप से दिल्ली की 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए है। कार्ड मिलने पर महिलाएं बस कंडक्टर के इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) पर टैप कर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। वर्तमान में दिल्ली में हर माह लगभग 2 करोड़ महिलाएँ बसों में सफर करती हैं।
  • दूसरा कार्ड विभिन्न श्रेणियों के बस पास धारकों हेतु है। इनमें दिव्यांगजन, बुजुर्ग, खिलाड़ी, युद्ध विधवाएं और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सहित 12 से अधिक विशेष वर्ग शामिल हैं। तीसरा एक सामान्य स्मार्ट कार्ड होगा, जिसे कोई भी बस यात्री बनवा सकेगा और यह मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा।
  • सामान्य कार्ड में फुल केवाईसी प्रक्रिया के तहत यात्री का नाम और फोटो दर्ज होगी। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए न्यूनतम ₹120 का भुगतान कर रिचार्ज के बाद यात्रा संभव होगी। खास बात यह है कि इसे दिल्ली मेट्रो में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि पिंक सहेली कार्ड के लिए बैंकों का चयन हो चुका है। उन्हें डीएम, एसडीएम कार्यालयों, बस डिपो और सीएससी (जन सुविधा केंद्र) पर काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इन काउंटरों को खोलने की पूरी जिम्मेदारी बैंकों की ही होगी, ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+