VIDEO: बेरीकेड्स फांदकर पहलवानों के समर्थन में भारी संख्या में Jantar-Mantar पहुंचे किसान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी प्रदर्शन में शामिल होने किसान पहुंचे। पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए किसान आगे बढे।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 16 दिनों से लगातार रेसलर्स प्रदर्शन जारी है। सोमवार को पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने किसान पहुंचे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए किसान आगे बढ़े।
वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसानों का एक समूह दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचा। धरना स्थल पर पहुंचने की जल्दी में किसान पुलिस बैरिकेड्स को फांदकर और गिराते हुए उसके ऊपर से निकल गए। जंतर-मंतर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। शांतिपूर्ण रहने और कानून का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर रेसलर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रेसलर्स विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के नेतृत्व में बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। बृजभूषण पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगे हैं। मामले में सेक्सुअल हैरेसमेंट और पॉक्सो एक्ट के तहत एक मुकदमा रेसलर्स ने दिल्ली कनॉट प्लेस थाने में दर्ज भी कराया है। वहीं, मामले में बृजभूषण ने खुद को बेकसूर बताया है।
बृजभूषण बोले- आरोप सिद्ध हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा
वहीं, बीते दिन यानी रविवार को बृजभूषण सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मेरा गुनाह, अगर साबित होता है तो वो फांसी पर लटक जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि पहलवानी से जुड़े लोगों से पूछा जाए कि क्या बृज भूषण वास्तव में रावण हैं? दुराचारी है?
टाइमलाइन में समझें मामला
- 18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने जंतर-मंतर पर बृज भूषण सिंह और कोच पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया।
- 19 जनवरी- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से रेसलर्स ने बातचीत की। बृज भूषण सिंह के जवाब का इंतजार करने की सलाह दी गई।
- 20 जनवरी- रेसलर्स का ऐलान कि न्याय मिलने तक कोई कैंप नहीं जाएगा।
- 21 जनवरी- भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने जांच कमेटी बनाई। इसी दिन अनुराग ठाकुर ने रेसलर्स के साथ लंबी मीटिंग की। उसके बाद धरना खत्म हो गया।
- 23 अप्रैल- एक बार फिर रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मामले में तीन महीने बीत गए लेकिन, कुछ नहीं हुआ।
- 28 अप्रैल- मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पुलिस की तरफ से कहा कि मुकदमा दर्ज होगा। शाम तक दिल्ली कनॉट प्लेस थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया।
- 29 अप्रैल- कांग्रेस की यूपी महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिला रेसलर्स से मुलाकात जंतर मंतर पर की। उसके बाद कई दिग्गज व राजनीतिक दल की हस्तियां रेसलर्स का मनोबल बढ़ाते रहीं।












Click it and Unblock the Notifications