Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Patparganj Seat: दिल्‍ली चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा बन पाएंगे MLA? किससे मिलेगी कड़ी टक्‍कर?

Patparganj Assembly Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट पर वीआईपी बन गई है, क्‍योंकि यहां से वायरल शिक्षक अवध ओझा की सियासी पारी का आगाज हो रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रहे अवध ओझा पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी हैं। ओझा के सामने भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी को उतारा है। नेगी मूलरूप से उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्‍ली में रहते हैं। साल 2017 में एमसीडी चुनाव भी लड़ चुके हैं।

अवध ओझा की संपत्ति विवरण (Avadh Ojha Net Worth 2025 )

अवध ओझा के नामांकन पत्र के अनुसार, उनकी कुल चल संपत्ति 4.85 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 59 लाख रुपये है। उनकी अचल संपत्ति की कुल कीमत 1.45 करोड़ रुपये है, जिसमें बिसरख, गाजियाबाद में दो फ्लैट शामिल हैं। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति की कीमत 1.63 करोड़ रुपये है। अवध ओझा पर 80 लाख रुपये का लोन है, जबकि उनकी पत्नी पर 21.7 लाख रुपये का लोन है।

यह भी पढ़ें- kalkaji Seat: दिल्‍ली चुनाव 2025 में कालकाजी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसीं CM आतिशी मार्लेना

Patparganj Seat in Delhi Election 2025

पटपड़गंज के बच्चों को अपनी कोचिंग में मुफ्त शिक्षा देने का वादा

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर मतदान 5 फरवरी 2025 को होगा और परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। अवध ओझा ने पटपड़गंज के बच्चों को अपनी कोचिंग में मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है, जिसमें एडमिशन से लेकर क्लास तक सभी सुविधाएं शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में, आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया ने इस सीट से जीत हासिल की थी, उन्हें 70,163 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी को 66,956 वोट प्राप्त हुए थे।

पटपड़गंज विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Patparganj)

पटपड़गंज सीट पर साल 2020 के चुनाव में रविंद्र सिंह नेगी ने आप के मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्‍कर दी। महज 3207 वोटों से हार गए थे। पटपड़गंज से कांग्रेस ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को टिकट दिया है। मनीष सिसोदिया पटपडगंज से साल 2013 से 2025 तक विधायक रहे हैं।

पटपड़गंज सीट उम्‍मीदवार (Patparganj seat candidate)

1. आप के अवध ओझा (AAP Avadh Ojha)
2. बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी (BJP Ravinder Singh Negi)
3. कांग्रेस के अनिल चौधरी (INC Anil Chaudhary)

पटपड़गंज विधायकों की सूची (Patparganj Result and MLA List)

1993 ज्ञान चंद भारतीय जनता पार्टी
1998 अमरीश सिंह गौतम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 अमरीश सिंह गौतम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 अनिल चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी
2015 मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी
2020 मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी

यह भी पढ़ें- New Delhi Seat: दिल्‍ली चुनाव 2025 का सबसे रोचक मुकाबला नई दिल्‍ली सीट पर, 29 उम्‍मीदवार, 3 CM बैकग्राउंड से

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+