Parliament session: बजट सत्र का दूसरा फेज आज से शुरू, तीन-भाषा नीति, परिसीमन, टैरिफ पर हंगामें के आसार
Parliament session: संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज आज से शुरू हो रहा है जिसमें विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। बता दें कि 4 अप्रैल तक चलने वाले इस सेशन में 16 बैठकें होंगी इस दौरान सरकार वक्फ संशोधन समेत 36 बिल ला सकती है।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्य का बजट पेश करेंगी। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह राज्य में राष्ट्रपति शासन पर संसद की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

बजट सत्र के दूसरे फेज में सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव होने की आशंका है। विपक्ष इलेक्शन वोटर ID में गड़बड़ी से लेकर मणिपुर में ताजा हिंसा और अमेरिकी टैरिफ को लेकर सरकार पर हमलावर है।
आज संसद सत्र में इन मुद्दों पर टकराव तय
- तीन-भाषा नीति और परिसीमन
- अमेरिकी टैरिफ
- वक्फ संशोधन विधेयक
- इलेक्शन वोटर ID में गड़बड़ी
संसद का बजट सत्र आज विपक्ष बनाम सरकार की लड़ाई के बीच शुरू हुआ, जिसमें टैरिफ, डुप्लिकेट मतदाता पहचान पत्र संख्या, तीन-भाषा नीति और परिसीमन पर ट्रम्प की टिप्पणियों से लेकर कई तरह के विवाद के साथ ही गैर-बजट मुद्दों पर भी विवाद के संकेत हैं।
आज मणिपुर का बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
केंद्र ने पिछले महीने सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। गृहमंत्री राष्ट्रपति शासन की घोषणा के लिए संसद की मंजूरी लेने के लिए एक प्रस्ताव लाने वाले है। विपक्ष इस चर्चा का भरपूर इस्तेमाल करेगी और पूर्वोत्तर राज्य में दो साल से जारी जातीय संघर्ष पर केंद्र सरकार को घेरेगी। वहीं आज राज्य के बजट पर भी चर्चा होगी।
वक्फ बोर्ड पर बहस के आसार
इसके अलावा केंद्र सरकार विवादास्पद वक्फ विधेयक को पारित कराने की तैयारी में है जिसका पूरा विपक्ष विरोध कर रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संकेत दिया है कि सरकार वक्फ विधेयक को जल्द पारित कराने के पक्ष में है जिस पर एनडीए सहयोगियों ने समर्थन देने का वादा किया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि इस विधेयक से मुस्लिम समुदाय को फायदा मिलेगा।
Parliament session: तीन-भाषा नीति, परिसीमन और ट्रंप टैरिफ
दक्षिण राज्यों में हिंदी बनाम अन्या भाषा विवाद चल रहा है और इसके साथ ही परिसीमन पर भी विपक्ष एकजुट नजर आ रही है। इन मुद्दों पर भी संसद में आज घमासान होने की उम्मीद है।
भारत के टैरिफ के बारे में ट्रंप के बयानों और हाल ही में उनकी भारत द्वारा टैरिफ कम करने की घोषणा पर भी हंगामे की उम्मीद है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री प्रस्तावित व्यापार सौदे के बारे में अमेरिका के साथ चर्चाओं पर संसद में विस्तार से चर्चा करें और सबको विश्वास में लें।
इसके साथ ही, विपक्ष डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबरों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा, जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दावों के बाद विवादास्पद हो गया है।
ये भी पढ़ें: Parliament Session: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की सांसदी होगी रद्द! जानिए क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications