Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान हाई कमीशन के इफ्तार में शामिल हुए कांग्रेस के ये बड़े नेता, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी हुए ट्रोल

Pakistan National Day: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की फजीहत करवा दी। अपने पाकिस्तान समर्थक बयानों को लेकर विवादों में रहे अय्यर गुरुवार को पाकिस्तान हाई कमीशन में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद एक बार फिर अय्यर के साथ कांग्रेस लोगों के निशाने पर आ गई है।

Pakistan National Day

इफ्तार में शामिल हो कर फंस गए अय्यर

मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होना अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी के साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

कई यूजर्स ने उन्हें पाकिस्तान के प्रति विशेष लगाव रखने वाला नेता बताया। वहीं कई यूजर्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अय्यर

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि,ये एकमात्र स्थान जहां उनका सम्मान किया जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने उनका जन्म कराची में हुआ था इसलिए सब ठीक है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, वह भारतीय वेशभूषा में पाकिस्तानी है। एक यूजर ने उन्हें Gaddar admi बता दिया।

कांग्रेस के लिए मुसीबत साबित होते रहे मणिशंकर अय्यर

मणिशंकर अय्यर ने अपने बयानों से बार-बार कांग्रेस पार्टी को बड़े राजनीतिक विवादों में घसीटा है। 2014 लोकसभा चुनावों से पहले, उन्होंने पीएम मोदी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 'एक चाय बेचने वाला कभी भारत का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता'।

उनके इस बयान को लेकर खूब आलोचना हुई थी। उसके बाद भी वे समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे कांग्रेस पार्टी के सामने मुश्किलें आ जाती है।

ये भी पढ़ें Telangana Congress: दो साल में ही क्यों अलोकप्रिय हो गई कांग्रेस, MLC चुनाव में BJP की बड़ी जीत के मायने?

पीएम मोदी के लिए कई बार अपशब्द कह चुके हैं

वहीं 2019 गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच' आदमी कहकर संबोधित किया, जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बावजूद, उन्होंने बाद में अपने बयान को दोहराया। 2017 में एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर बहस के दौरान, उन्होंने इस्लामाबाद से पीएम मोदी को हटाने में मदद करने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में BJP को घेरने की रणनीति बना रही Congress, जानिए क्या है चुनावी प्लान?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+