Suspension of MPs: सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा INDIA गठबंधन
Suspension of MPs: 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना सामने आई। इस घटना पर विपक्ष की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर संसद में हंगामा हुआ, जिसके बाद पिछले हफ्ते में कुल 143 विपक्षी सांसदों को संसद के दोनों सदनों से निलंबित कर दिया गया है।
जिसके बाद विरोध में विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ऐसे में इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा 22 दिसंबर को ही देशभर में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता संसद के दोनों सदनों से सदस्यों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली पीसीसी चीफ लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रही है, जो शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों को शहर के सभी 280 ब्लॉकों का दौरा करने, लोगों से बातचीत करने और उन्हें प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह करने का निर्देश दिया है।
मालूम हो कि 13 दिसंबर की सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन और नारे लगाने के बाद पिछले सप्ताह में कुल 143 विपक्षी सांसदों को संसद के दोनों सदनों से निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को लोकसभा में निलंबित सांसदों की कुल संख्या 97 और राज्यसभा में 46 हो गई।
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी डरे हुए हैं, उन्होंने कहा कि इतने सारे सांसदों का निलंबन संसद की पवित्रता का अपमान है। कांग्रेस नेता ने इस कदम को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे देश की लोकतांत्रिक सद्भावना को ठेस पहुंची है।
22 दिसंबर को देशभर में होगा प्रदर्शन
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार 22 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। गठबंधन के नेताओं की मंगलवार को हुई चौथी बैठक में इस पर सहमति बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications