इतिहास में AAP सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने सफाई कर्मचारियों को महीना शुरू होने से पहले ही तनख्वाह दी: आतिशी
Delhi News: दिल्ली MCD के सफ़ाई-कर्मचारियों को आप सरकार ने बड़ा दिवाली से एक दिन पहले बड़ा तोहफा दिया। त्यौहार को देखते हुए समय महीना शुरू होने से पहले वेतन और बोनस दिया गया। आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेयर शैली औबेराय ने प्रेस वार्चा कर इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री आतिशी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर सफाईकर्मियों को दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए दिवाली तोहफे की जानकारी दी। आतिशी ने बताया कि देश के इतिहास में AAP सरकार पहली ऐसी सरकार है जो अपने सफाई कर्मचारियों को महीना शुरू होने से पहले ही उनकी तनख्वाह दे रही है। पहले सफाईकर्मी जब तक सड़कों पर प्रदर्शन नहीं करते थे तब तक उन्हें सैलरी नहीं मिलती थी लेकिन आज अरविंद केजरीवाल के प्रयासों की वजह से दिवाली से पहले ही सफाई कर्मचरियों के खाते में उनकी तनख्वाह आ गई है।

अरविंद केजरीवाल आम लोगों के लिए सोचते हैं
आतिशी ने कहा कि अमीर और Industrial लोगों के लिए तो बहुत से नेता सोचते हैं लेकिन देश में आम लोगों के लिए सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल जी ही सोचते हैं। उनकी नीतियों का सबसे ज़्यादा फ़ायदा अगर किसी को हुआ है तो वो आम लोग ही हैं।
बता दें कि आज आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को लेकर घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा कि MCD की AAP सरकार ने 64,000 सफ़ाई कर्मियों के खाते में November की सैलरी डाल दी है जो कि 7 November तक मिलनी थी MCD द्वारा कुल 23 करोड़ रुपये दिवाली बोनस भी दिया गया है। अब सभी सफ़ाईकर्मी अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी दिवाली मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी।
साथ ही दिल्ली एमसीडी कार्यालय कि तरफ से मंगलवार को ही कर्मचारियों को 60 करोड़ रुपये से अधिक के दिवाली बोनस फंड की घोषणा की गई। मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम एमसीडी के कर्मचारियों के कड़ी मेहनत को मान्यता देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications