नए साल पर पीएम मोदी दिल्ली वालों को देंगे ये बड़ा तोहफा, 3 जनवरी को सौंपेगे फ्लैट की चाबियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर दिल्ली में झुग्गियों में रहने वाले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी आगामी 3 जनवरी को दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को घर का तोहफा देने वाले हैं। झुग्गियों में रहने वालों को पीएम मोदी अशोक विहार में नवनिर्मित फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे।
बता दें दिल्ली की झुग्गियों में रहने वालों के लिए सरकार द्वारा स्वाभिमान फ्लैट का निर्माण करवाया है। इसके तहत 1645 नए घर बनाए गए हैं। इन फ्लैटों की ही चाबी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौंपने वाले हैं।

बता दें दिल्ली के आर्थिक रूप से वंचित लोगों की आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने ये पहल की है। स्वाभिमान फ्लैट का निर्माण दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने करवाया है। इस योजना के तहत अशोक विहार में 1645 फ्लैट बनाए गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक
बता दें आगामी फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी लड़ाई चुनाव में देखने को मिल सकती है। राजनीतिक माहौल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसके बीच नई योजनाओं का अनावरण भी जारी है। इसलिए, पीएम मोदी द्वारा फ्लैटों का वितरण न केवल एक कल्याणकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि चुनावों से पहले भाजपा का ये मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
एक दिन पहले डीडीए ने की थी ये घोषणा
बता दें दिल्ली की आम आदमी पार्टी आगमी चुनाव से पहले वोटरों को साधने के लिए एक के बाद एक योजनाओं का ऐला कर रही है। इस बीच सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने गरीबों के लिए आवास योजनाओं की घोषणा की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ये केंद्र सरकार का बड़ा दाव माना जा रहा है।
क्या है ये स्वाभिमान योजना?
"स्वाभिमान होम्स आपका घर, आपका सम्मान" का आदर्श है। जिसका उद्देश्य घर के स्वामित्व के माध्यम से सम्मान प्रदान करना है।स्वाभिमान फ्लैट्स योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घर के मालिक होने का सपना देखने वालों के लिए उम्मीद की किरण है। यह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिगसन, महागुन, सुपरटेक और अजनारा जैसे डेवलपर्स के योगदान के माध्यम से नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के साथ किफायती आवास विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications