चूड़ियां और बर्तन लेकर AAP ऑफिस पहुंचीं BJP महिला कार्यकर्ता, पुलिस ने की वॉटर कैनन की बौछार

Delhi Old Rajendra Nagar Incident: दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद छात्रों से लेकर प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एक दिन पहले जहां एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय के घर के बाहर प्रदर्शन किया, तो आज सोमवार (29 जुलाई) को बीजेपी नेताओं और महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में AAP ऑफिस से बाहर विरोध दर्ज करने पहुंचे।

Delhi water cannon

दिल्ली भाजपा नेताओं के साथ प्रदर्शन करने पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां और बर्तन दिखाते हुए आप कार्यालय के पास दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तीन छात्रों की जान जाने के बाद भाजपा दिल्ली सरकार के खिलाफ हमलावर है।

Recommended Video

    चूड़ियां और बर्तन लेकर AAP ऑफिस पहुंचीं BJP महिला कार्यकर्ता, पुलिस ने की वॉटर कैनन की बौछार

    इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां और बर्तन बजाए। साथ ही केजरीवाल सरकार होश में आओ जैसे नारे भी लगाए।

    Delhi BJP Protest

    दिल्ली पुलिस ने की पानी की बौछार

    वहीं दिल्ली कोचिंग हादसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे BJP वर्कर्स को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने भारी भीड़ को कंट्रोल करने और तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की, जिसके बाद कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे।

    लोकसभा में उठा कोचिंग हादसे का मुद्दा

    ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना के बारे में लोकसभा में बोलते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "वे छात्र IAS परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन दुख की बात है कि दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण उन छात्रों की जान चली गई। एक दशक से AAP दिल्ली में सत्ता भोग रही है लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम नहीं कर रही है। पिछले 2 सालों से MCD AAP के अधीन है और दिल्ली जल बोर्ड भी उनके अधीन है। मैं गृह मंत्रालय से मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का अनुरोध करती हूं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+