'पॉलिटिक्स नहीं करने देंगे...' स्टूडेंट्स से मिलने ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंची स्वाति मालीवाल के खिलाफ नारेबाजी
Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में पहुंची। यहां भारी बारिश के कारण कोचिंग सेंटर वाली इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी।
प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करते हुए स्वाति मालीवाल ने मौतों को "हत्या" बताया और सवाल किया कि कल शाम से दिल्ली सरकार का कोई प्रतिनिधि घटनास्थल पर क्यों नहीं आया।

स्वाति मालीवाल ने कहा, "छात्र बहुत दुखी और गुस्से में हैं। 12 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, अभी तक न तो दिल्ली सरकार का कोई मंत्री आया है, न ही एमसीडी का मेयर और न ही कोई अधिकारी। मेरा मानना है कि ये मौतें कोई आपदा नहीं हैं, ये एक हत्या है, इन सभी बड़े सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अभी तक ये पता नहीं चला है कि 3 मरे हैं या ज्यादा मरे हैं।"
मालीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर आकर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगी और जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी इस तरह नहीं चल सकती।
मालीवाल ने कहा, "जिन छात्रों की मौत हुई है, उन सभी को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। मंत्री, मेयर को तुरंत यहां आकर उनसे माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली ऐसे नहीं चलेगी। मैं इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगी। छात्रों का कहना है कि 12 दिन पहले उन्होंने पार्षद को बताया था कि यहां की ड्रेन सिस्टम खराब है, इसलिए पार्षद और उनके ऊपर के सभी लोगों को जवाब देना चाहिए।"
#WATCH | On Delhi's Old Rajinder Nagar Coaching Centre incident, AAP MP Swati Maliwal says, "The students are very sad and angry. It has been more than 12 hours, till now neither any minister of Delhi government has come, nor the mayor of MCD, nor any officer. I believe that… pic.twitter.com/7pm7I6tg3j
— ANI (@ANI) July 28, 2024
प्रदर्शनकारी छात्रों ने लगाए 'स्वाति वापस जाओ' के नारे
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मौके पर पहुंचने पर छात्रों ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए। राज्यसभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक ने कहा, "हम आपको राजनीति नहीं करने देंगे।"
#WATCH | Delhi: AAP MP Swati Maliwal arrives at the spot in Old Rajender Nagar where the students are protesting.
The students protest against her and say, 'We will not let you do politics."
3 students lost their lives after the basement of a coaching institute was filled with… pic.twitter.com/M1PwylN6bs
— ANI (@ANI) July 28, 2024
कैसे हुआ हादसा?
भारी बारिश के कारण आईएएस कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से कल रात सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने कहा, "एनडीआरएफ का तलाशी अभियान समाप्त हो गया है और तीन शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरएफ का बचाव अभियान करीब सात घंटे तक चला।"
पुलिस ने बताया कि कोचिंग सेंटर का मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस घटनाक्रम को समझने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पुलिस ने बताया कि बेसमेंट में एक लाइब्रेरी थी, जहां कई छात्र मौजूद थे, तभी अचानक बेसमेंट में पानी भरने लगा। कुछ फंसे हुए छात्रों को निकालने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन कई छात्र बेसमेंट में ही फंस गए।












Click it and Unblock the Notifications