बवाना और नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में कॉमर्शियल गाड़ियों को बड़ी राहत
दिल्ली के नरेला और बवाना औद्योगिक क्षेत्र में निजी गाड़ियों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने इन गाड़ियों से पार्किंग और प्रवेश शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 15 अक्टूबर से नरेला और बवाना औद्योगिक क्षेत्र में निजी वाहनों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसको लेकर सरकार की ओर से जल्द फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मालिकों के साथ बैठक की थी। चैंबर्स ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल के नेतृत्व में फैक्ट्री मालिकों के साथ उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक की थी। फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में टोल बैरियर नहीं होना चाहिए, इसकी वजह से काफी जाम लगता है।
बवाना औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के साथ बैठक की थी। वहीं भाजपा ने भी इस मामले को लेकर गुरुवार को एक बैठक की थी। इस दौरान बवाना औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के सामने मामला रखा।
बता दें कि दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन व ऑल इंडिया मोटर एवं गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर लगने वाले शुल्क को लेकर विरोध जताया था। जिसके बाद इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए केजरीवाल सरकार ने 15 अक्टूबर से इस शुल्क को वापस लेने का फैसला लिया है।
गौर करने वाली बात है कि इन इलाकों में कॉमर्शियल गाड़ियों की आमद काफी ज्यादा रहती है जिसकी वजह से काफी जाम लगता है। ऐसे में सरकार के इस फैसले से इलाके में जाम की समस्या भी कम होगी।












Click it and Unblock the Notifications