दिल्ली: 9 साल की बच्ची के साथ श्मशान घाट में रेप, फिर हत्या और किया गया अंतिम संस्कार! पुजारी समेत 4 गिरफ्तार

दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ श्मशान घाट में रेप, फिर हत्या और किया गया अंतिम संस्कार! पुजारी समेत 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 03 अगस्त: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में कैंट थाना इलाके के पुरानी नांगल में एक 9 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली छावनी के पास एक श्मशान घाट में वहीं के पुजारी ने तीन अन्य पुरुष कर्मचारियों के साथ मिलकर पहले 9 वर्षीय लड़की का रेप किया और फिर हत्या कर दी। उसके बाद बिना माता-पिता और परिवार की सहमति के बच्ची का कथित तौर पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में बच्ची के परिवार वालों की शिकायत के बाद श्मशान घाट के पुजारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपियों पर दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट, बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराएं लगाई हैं। ये घटना रविवार (01 अगस्त) शाम 5:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच की है।

आरोपियों ने बच्ची की मां को कहा- करंट लगने से हुई मौत

आरोपियों ने बच्ची की मां को कहा- करंट लगने से हुई मौत

पुलिस ने कहा कि परिवार ने संदेह व्यक्त किया कि उनकी बच्ची के साथ पहले रेप किया गया था और फिर हत्या की गई थी। इसलिए तो बिना बताए बच्ची के शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की की मां को बताया था कि बच्ची की मौत बिजली की चपेट में आने से यानी करंट लगने से हुई है।

आरोपियों ने परिवार वालों को पुलिस को सूचित करने से भी डरा दिया, यह कह कर कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी, जहां डॉक्टर और पुलिस उसके महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर बेच देंगे।

बच्ची की मां को जानते थे आरोपी

बच्ची की मां को जानते थे आरोपी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) प्रताप सिंह ने कहा है कि चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। ये चारों आरोपी बच्ची की मां को पहले से जानते थे। जिन चार लोगों को बच्ची के साथ रेप-हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसमें श्मशान घाट के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम, तीन कर्मचारियों सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप शामिल है।

पुलिस ने इन चारों लोगों पर हत्या, बलात्कार और आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 और 506 के तहत यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और एसी/ एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्मशान घाट में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी बच्ची

श्मशान घाट में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी बच्ची

डीसीपी प्रताप सिंह ने बताया कि श्मशान घाट के सामने किराए के मकान में 9 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान घाट में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। आधे घंटे बाद पुजारी और तीनों लोगों ने बच्ची की मां को श्मशान घाट पर बुलाया और बच्ची का शव दिखाया।

आरोपियों ने बच्ची की मां को इस तरह से डराया

आरोपियों ने बच्ची की मां को इस तरह से डराया

पुलिस ने बताया कि उन लोगों (आरोपियों) ने बच्ची की मां को बताया कि कूलर से पानी पीने के दौरान लड़की की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने उसे उसकी बेटी की कलाई और कोहनी पर जले के निशान दिखाए और कहा कि उसके होंठ नीले हो गए हैं। चारों लोगों ने लड़की की मां से कहा कि वह पुलिस को मौत की सूचना न दें। लड़की की मां को चारों लोगों ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके दौरान डॉक्टर उसके महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर बेच देंगे। चारों ने फिर शव का अंतिम संस्कार किया।

पुलिस ने कहा कि रविवार रात करीब 200 ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे और सोमवार शाम तक विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार किया गया और बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+