दिल्ली में 'नाइट लाइफ' होगी और गुलज़ार, इन जगहों पर 24/7 खुली रहेंगी दुकानें और रेस्टरां
देश की राजधानी की नाइट लाइट और भी गुलजार होने वाली है, इसकी वजह है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 83 और दुकानों, रेस्तरां और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24/7 संचालित करने की परमीशन दे दी है।

दिल्ली सरकार ने बीते रविवार को अपने अधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम की मंजूरी के बाद अब प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा जाएगा। दिल्ली सरकार का इसके पीछे उद्देश्य राजधानी में रात्रिकालीन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जारी बयान के अनुसार इन इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के 24 घंटे संचालन से न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। सीएम ने कहा नियमों का पालन हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार निगरानी करेगी और किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इन दुकानों की निगरानी भी करेगी।
इस आदेश के अननुसार दिल्ली की वो दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान कानूनी रूप से 24x7 तभी संचालित हो सकेंगे जिन्हें "दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम 1954" की धारा 14, 15 और 16 के तहत छूट की अनुमति दी गई हो।
इन धाराओं के तहत कर्मचारियों क रात में काम करने की अनुमति, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने, बंद होने के समय और छुट्टियों के नियम शामिल है। अधिनियम की धारा 14, 15 और 16 के तहत छूट वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को कुछ शर्तों साथ चौबीसों घंटे काम करने में सक्षम बनाती है, जिसमें श्रम और सुरक्षा का कल्याण शामिल है।
श्रम विभाग के सामने 122 आवेदकों ने 24 घंटे दुकानें संचालित करने में रुचि व्यक्त की। विभाग को 29 आवेदन पत्रों में कमियां मिली जिन्हें रिजेक्टर कर दिया गया और इनमें से 83 अप्लीकेशन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही पाए गए, जिसकी जांच के बाद इन्हें 24 घंटे दुकान, रेस्टरां खोलने की परमीशन मिल चुकी है। हालांकि अभी इस निर्णय पर उपराज्यपाल की मोहर लगनी है।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया इन दुकानों और प्रतिष्ठानों के 24x7 संचालन की फाइल एलजी को निर्णय के लिए भेजी जाएगी कि क्या वह इससे सहमत होना चाहेंगे या इसको लेकर उनको कोई आपत्ति है। हालांकि एलजी कार्यालय से इस मुद्दें पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जिन जगहों की दुकानों और रेस्टरां को 27/7 संचालित करने की परमीशन दी है वो 83 प्रतिष्ठान, दुकानें और रेस्टरां द्वारका, नेताजी सुभाष प्लेस, करोल बाग, सरिता विहार, कमला नगर, द्वारका और जीके आई क्षेत्र की हैं। । इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी और आईजीआई हवाई अड्डे पर, व्यक्तिगत रेस्तरां 24 घंटे संचालित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications