दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में आएगी नई क्रांति, फुकुओका सिटी और दिल्ली सरकार के बीच करार

बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जापान के फुकुओका सिटी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बीच एक ऑनलाइन एक्सचेंज का करार हुआ है। इसे लेकर फुकुओका और दिल्ली शिक्षा बोर्ड के बीच लगातार बातचीत हो रही है। सोमवार से इस कार्यक्रम की शुरुआत भी हो चुकी है| जिसके तहत दिल्ली की स्कूलों में बच्चे जापानी भाषा सीख रहे हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अब जापानी भाषा दिल्ली के अधिकतम सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाती है। काफी बच्चे इसको सीखने में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। दिल्ली के दो स्कूलों के छात्रों के बीच ऑनलाइन इंटरेक्शन शुरू हुआ है।

arvind kejriwal

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने सोमवार को जापान के फुकुओका प्रीफेक्चरलए गवर्नमेंट का 35 सदस्यीय डेलीगेशन दिल्ली सचिवालय आए थे। यह डेलीगेशन फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट की वाइस गवर्नर आकिए ओमगारी के नेतृत्व में आया था। डेलीगेशन में फुकुओका प्रीफेक्चरल असेंबली के वाइस चेयरपर्सन माकोतो सासाकि समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

यह डेलीगेशन दिल्ली सरकार और फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट (एफपीजी) के बीच ट्विनिंग समझौते की 15वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्ली आया है। 5 मार्च 2007 को दोनों के बीच पहली बार यह एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे। 15वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और फुकुओका प्रान्त की वाइस गवर्नर आकिए ओमागारी के बीच ट्विनिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समझौता अब तीन साल, 31 मार्च 2026 के लिए बढ़ा दिया गया है। फुकुओका प्रीफेक्चरल गर्वनमेंट और दिल्ली सरकार के बीच सहयोग के जिन क्षेत्रों पर लगातार बल दिया गया है, उसमें प्रमुख रूप से पर्यावरण, संस्कृति, पर्यटन, हेरिटेज, शिक्षा और यूथ एक्सचेंज मिलें हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में अभिभावकों की नियमित बैठकें और हैप्पीनेस क्लासेस ने बच्चों का व्यक्तित्व विकास किया है। सरकार ने ख़ास युवाओं के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम नाम से एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य सीनियर बच्चों में व्यवसायों के कौशल को बढ़ावा देना है, जिससे वो नौकरी ढूंढने वाले की जगह नौकरी देने वाले बन सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+