दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए लगाए गए नए प्रतिबंध, गोपाल राय ने दी जानकारी

दिवाली में जिस तरह से दिल्ली में आतिशबाजी हुई है उसके बाद प्रदेश में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। इसे देखते हुए गोपाल राय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि CAQM के GRAP-4 के नियम लागू रहेंगे।

गोपाल राय ने कहा हमने प्रदूषण की स्थिति को लेकर बैठक की। पटाखों के जलने से प्रदूषण का जो स्तर बढ़ा है उसकी मार सिर्फ आज नहीं बल्कि आगे भी देखने को मिलेगी। अगले 3-4 दिन अनुमान है कि हवा की रफ्तार कम होगी। लिहाजा आज जो यह प्रदूषण हुआ है वह अगले 3-4 दिन में बढ़ सकता है।

gopal rai

गोपाल राय ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक ग्रैब-4 के सभी नियम दिल्ली के अंदर लागू रहेंगे। इसके तहत दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल की और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जो ट्रक हैं उनमे आवश्यक सामग्री और आवश्यक सामग्री के अलावा जितने भी ट्रक है उनपर प्रतिबंध जारी रहेगा।

सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छूट रहेगी। मैं हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार से अपील करना चाहूंगा कि आप वहां पर छोटी-छोटी टीमें लगाई जाएं, जिससे की गाड़ियों को वहीं से डायवर्ट किया जा सके, ताकि दिल्ली बॉर्डर पर जाम नहीं लगे। दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के भीतर 13 हॉटस्पॉट पर मॉनिटरिंग को और सख्त किया जाएगा। एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर को दोबारा निर्देश जारी किया जा रहा है, जिससे की आगे की चुनौतियों का हम सही तरह से सामना कर सके।

इसके साथ ही Water Sprinkling अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत 375 Water Sprinkles सड़कों पर काम करेंगी। 233 Anti Smog Guns निरंतर काम करेंगी। 215 Mobile Anti Smog Guns चलाई जाएगी। 106 Anti Smog Guns High Rise Building के पास काम जारी रखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+