Delhi को पानी पहुंचाने वाली मुनक नहर टूटी, मरम्‍मत में जुटी DJB टीम, जानें क्‍या घरों में नहीं आएगा पानी?

Munak canal breaches: देश की राजधानी दिल्‍ली के लोगों के तक पानी पहुंचाने वाली प्रमुख मुनक नहर गुरुवार को टूट गई। नहर की उप-शाखा बवाना के हुनमान मंदिर के पास टूट गई जिसके बाद वहां के आस-पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति उपन्‍न हो गई।

हालांकि दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने मरम्‍मत के लिए टीमें भेज दी हैं। आइए जानते हैं क्‍या इस नहर के टूटने से दिल्‍ली के लोगों को पानी की किल्‍लत झेलनी पड़ेगी? साथ ही जानिए कि दिल्‍ली के कौन से क्षेत्र हैं जहां पर वॉटर सप्‍लाई इसी नहर पर निभर्र करती है।

Munak canal broken

दिल्‍ली को कितना पानी पहुंचाती है मुनक नहर

Recommended Video

    Delhi को पानी पहुंचाने वाली मुनक नहर टूटी, मरम्‍मत में जुटी DJB टीम

    बता दें मुनक नहर को जो उपशाखा टूटी है वो दिल्ली को लगभग 36.7 फीसदी पानी (719 क्यूसेक) की आपूर्ति करती है। ये ही कारण है कि इसके एक हिस्‍से के टूटने की खबर सुनते ही सरकारी तंत्र के हाथ पैर फूलने लगे और उन्‍होंने आनन-फानन में टीमें मौके पर भेजी।

    मरम्‍मत में जुटी टीमें

    दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकाारियों ने बताया कि हैदरपुर, बवाना, नांगलोई और द्वारका में ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ये प्रमुख जल स्रोत है जिसकी मरम्मत के लिए टीमें भेजी गई हैं।

    पिछली बार टूटी थी तो दो दिनों तक नहीं आया था पानी

    हालांकि जो मुनक नहर टूटी है उसका रखरखाव दिल्‍ली का पड़ोसी राज्‍य हरियाणा का सिंचाई विभाग करता है। ऐसे ही जून 2023 में भी इस नहर का एक हिस्सा टूट गया था, जिससे दिल्ली के कुछ हिस्सों में दो दिनों तक वॉटर सप्‍लाई बाधित रही थी।

    एक बार तो बुलानी पड़ी थी सेना

    इस नहर का निर्माण 2003 से 2012 के बीच किया गया था और फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान नहर टूटने के बाद पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए एक बार सेना बुलानी पड़ी थी और उसने नियंत्रण किाय था।

    क्‍याआपूर्ति बहाल करने के प्रयास

    डीजेबी के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया गया है और पानी का प्रवाह रोकने को कहा गया है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, "शहर की पानी आपूर्ति में कमी का आकलन दिन में बाद में ही संभव होगा।" डीजेबी अभी भी हरियाणा और दिल्ली में पश्चिमी यमुना नहर का हिस्सा 102 किलोमीटर लंबे एक्वाडक्ट में दरार के पीछे के कारण की जांच कर रहा है।

    बाधित होगी वॉटर सप्‍लाई

    दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट किया कि डीजेबी गुरुवार सुबह हुई दरार के बाद हरियाणा सिंचाई विभाग के साथ मिलकर शुरू कर दिया है। आतिशी ने बताया पानी को नहर की दूसरी उप-शाखा में भेज दिया गया है। मरम्मत का काम पहले ही शुरू हो चुका है और गुरुवार तक दोपहर तक मरम्‍मत का काम पूरा हो जाएगा। टूटी हुई नहर शुक्रवार से चालू हो जाएगी।

    आपूर्ति बहाल करने के प्रयास

    डीजेबी ने बताया हरियाणा के सिंचाई विभाग को इस नहर में पानी रोकने के लिए सूचित कर दिया है। अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि दिल्‍ली शहर में पानी की आपूर्ति में कमी होगी या नहीं इसका आंकलन एक दिन बाद ही हो सकेगा। उन्‍होंने बताया डीजेबी अभी भी हरियाणा और दिल्ली में पश्चिमी यमुना नहर का हिस्सा 102 किलोमीटर लंबे एक्वाडक्ट में दरार क्‍यों आई इसकी पड़ताल कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+