दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और नया केस मिला, महिला रोगी LNJP अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 13 अगस्त: देश में अब मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक और मंकीपॉक्स का मरीज मिला है, जिसके बाद दिल्ली में मरीजों की संख्या 5 हो गई है। मंकीपॉक्स से संक्रमित महिला मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक महिला मरीज साउथ दिल्ली की रहने वाली है, जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Recommended Video

    Monkeypox in Delhi: दिल्ली में एक और नया केस, महिला LNJP Hospital में भर्ती |वनइंडिया हिंदी |*News
    monkeypox

    लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने शनिवार को जानकारी दी कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मामला सामने आया है। डॉ. कुमार ने कहा कि एक 22 वर्षीय महिला का नमूना शुक्रवार को पॉजिटिव टेस्ट किया गया और वह मौजूदा वक्त में अस्पताल में निगरानी में है।

    उन्होंने कहा कि एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है और उसका नमूना सकारात्मक परीक्षण किया गया है, वर्तमान में 4 मरीज भर्ती हैं और एक को छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले सामने आए हैं। महिला कल पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज का हाल ही में कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन एक महीने पहले उसने यात्रा की थी।

    आपको बता दें कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल के कोल्लम जिले में 14 जुलाई को सामने आया था, जबकि दिल्ली में 24 जुलाई को पहला केस रिपोर्ट किया गया था। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। मंकीपॉक्स से देश में एक मौत भी हो चुकी है। बीते महीने 30 जुलाई को केरल के थ्रिसूर में रहने वाले एत 22 वर्षीय युवक की इस बीमारी से जान जा चुकी है। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+