OPINION: दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस योजना पर्यटन के क्षेत्र में अहम, घर तक उपलब्ध होगी ट्रांसपोर्ट की सुविधा
मोहल्ला बस योजना के माध्यम से राज्य के कोने-कोने तक ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा पहुंचाई जा सकेगी। इस योजना के माध्यम से लोगों को बस की सुविधा मिलने से राज्य के कोने कोने तक सफर आसान हो जाएगा।
मोहल्ला बस योजना (Delhi Mohalla Bus Yojana) के तहत दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में छोटी बसें शुरू की जाएगी। ताकि आसानी से मोहल्लों से बसें गुजर सके। इस योजना के अंतर्गत चलाई जाने वाली सभी बसें इलेक्ट्रिक होगी। इन सभी बसों को ई मोहल्ला बस के नाम से जाना जाएगा।
परिवहन की सुविधा को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस योजना शुरू करने जा रही है। वित्त मंत्री वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि योजना की ऐलान राज्य के बजट को प्रस्तुत करने के दौरान किया जाएगा। दिल्लीवासियों के लिए ये सुविधा बेहद अहम होगी। मोहल्ला बसों के जरिए राजधानी की ट्रांसपोर्ट सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।

मोहल्ला बसों के चलने से राज्य के कोने कोने तक सफर करना आसान होगा। दरअसल, दिल्ली की मोहल्ला बस आम ट्रांसपोर्ट बसों से अलग होगी। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में छोटी बसें शुरू की जाएगी। ताकि आसानी से मोहल्लों से बसें गुजर सके। इस योजना के अंतर्गत चलाई जाने वाली सभी बसें इलेक्ट्रिक होगी। इन सभी बसों को ई मोहल्ला बस के नाम से जाना जाएगा।
आमतौर पर जो रेगुलर बस आती है वह 12 मीटर की होती है लेकिन इस योजना के तहत बसों को छोटा रखा जाएगा। मोहल्ला बस ज्यादा चौड़ी ना होने कारण आसानी से आपके मोहल्ले में आ जा सकेगी। इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के राज्य के सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा।
मोहल्ला बसों के लिए सरकार ने 28,556 करोड़ रुपए के बजट का प्रबंध किया है। इस योजना के तहत मोहल्ले तक ट्रांसपोर्ट की सुविध उपलब्ध होगा। दिल्ली सरकार मोहल्ला बस योजना के तहत आवंटित राशि से पहले इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी। ये बसें केवल 9 मीटर की होगी। ये आसानी से छोटी छोटी गलियों और मोहल्लों में पहुंच सकेगी। इसके जरिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा मोहल्ले तक उपलब्ध होगी।
शुरुआत में दिल्ली सरकार इस योजना के तहत 100 बसों का संचालन करेगी। अगले 2 सालों में यानी 2025 तक इन बसों की संख्या को 2180 के आसपास तक कर दिया जाएगा। धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications