भीड़ ने चोर को पहले पीटा और फिर गंजा किया, बाद में नाली भी साफ कराई, देखें बर्बरता का वीडियो
नई दिल्ली, अगस्त 19। नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चोर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। दरअसल, वजीराबाद गांव के स्थानीय लोगों ने ही एक चोर को पानी की मोटर चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। बाद में उसके साथ भीड़ ने बहुत ही बदसलूकी की। उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे गंजा भी किया गया और आखिर में उस चोर से नाली भी साफ कराई गई।

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की शुरू
चोर के साथ हुई इस बर्बरता का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चोर का बयान दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा
वहीं चोर के साथ मारपीट और इस बर्बरता का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर चोर की पहचान को भी उजागर किया गया है। पीड़ित का नाम सकील बताया जा रहा है। वहीं फैजान नाम के शख्स के घर से सकील मोटर चुरा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे खंभे से बांधकर पहले तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की। फिर बाद में उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद भी लोगों ने उससे नाली साफ कराई।












Click it and Unblock the Notifications