ईडी को सर्च में CM केजरीवाल के घर से क्या मिला ? मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी डीटेल
प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर शाम ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सीएम केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया है। वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल पर कार्रवाई करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम का विरोध किया गया। इस दौरान केजरीवाल के आवास के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहे। केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। स्थिति के नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू कर दी।

वहीं सीएम केजरीवाल के खिलाफ एक्शन की आम आदमी पार्टी समेत आईएनडीआए में शामिल कई दलों नेताओं ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र का हत्या बताया। तो वहीं दिल्ली मंत्री आतिशी मार्लेना ने इसे केजरीवाल के खिलाफ साजिश करार दिया। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ फर्जी तरीके से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल के आवास पर ईडी के एक्शन को एक 'नाटक' बताया।
दिल्ली के मंत्री व 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के घर से ईडी को कुछ नहीं मिला। उनके घर से सिर्फ 70 हजार कैश मिला, वो ईडी ने लौटा दिया। इसके अलावा छापेमारी में कोई प्रॉपर्टी के दस्तावेज या अन्य कुछ चीज नहीं मिली है। ईडी ने कोई पूछताछ नहीं की, सब नाटक था। उन्होंने मुख्यमंत्री का मोबाइल ले लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास पैसे का कोई लेन-देन का कोई सबूत या साक्ष्य नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications