Bus Marshals Issue: बस मार्शलों को लेकर राजनिवास के बाहर हंगामा, हिरासत में मंत्री सौरभ भारद्वाज

Delhi Bus Marshals Issue: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर राज्य सरकार और उपराज्यपाल आमने सामने हैं। इस बार मुद्दा दिल्ली में बस मार्शलों की बहाली का है, जिसे लेकर शनिवार को हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।दिल्ली सीएम आतिशी अपनी सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों के साथ बस मार्शलों के मुद्दे पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मिलने गई थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली सरकार के मंत्री भाजपा विधायकों के साथ LG से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन केवल दिल्ली की CM आतिशी और भाजपा विधायकों को LG आवास में प्रवेश की अनुमति दी गई।

Bus marshals

ऐसे में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आप नेता दिलीप पांडे और अन्य पार्टी नेताओं को बस मार्शलों के मुद्दे पर एलजी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा ने कहा, "बस मार्शलों और दिल्ली के लोगों के साथ धोखा हुआ है।"

सौरत्र भारद्वाज ने पूछा सवाल

इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरत्र भारद्वाज ने बताया, "जितने भी भर्तियों के काम हैं, वो एलजी के काम हैं। हमने कैबिनेट की बैठक बुलाकर कैबिनेट प्रस्ताव पास कराया कि 26 सितंबर को जो रेजोल्यूशन दिल्ली विधानसभा ने पास किया कि बस मार्शलों को पक्का किया जाए, उसके लिए कैबिनेट ने LG से अनुरोध किया। बहुत मुश्किल से विजेंद्र गुप्ता (BJP विधायक) LG के घर तक आए हैं। अब सवाल ये है कि क्या आज भाजपा के लगाए हुए LG इन बस मार्शलों को बहाल करेंगे?"

बस मार्शल को बरगलाने की कोशिश- आतिशी

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "भाजपा के विधायक दल ने कल (शुक्रवार) मुझसे समय मांगा था, मैंने उनको मिलने का समय दिया। हमने उनको विस्तार से समझाया कि किस तरह से भर्तियों के मामले के सारे अधिकार LG और केंद्र सरकार के पास है। बस मार्शल भी इस बात को जानते हैं। भाजपा के विधायक बस मार्शल को बरगलाने की कोशिश कर रहे थे और झूठ बोल रहे थे कि ये काम चुनी हुई सरकार ने रोका है।

LG साहब से कुछ भी कराने को तैयार नहीं-आतिशी

उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा का पूरा विधायक दल बेनकाब हो गया। AAP की पूरी सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि हमें जो फैसला लेने की जरूरत है वो हम लें लेंगे और जो LG ने कराना है वो भाजपा कराए। भाजपा LG साहब से कुछ भी कराने को तैयार नहीं है। भाजपा केवल राजनीति कर रही है।भाजपा के लोग एक बार भी LG के पास बोलने को तैयार नहीं थे कि इस प्रस्ताव को पास कर दें। जो काम हमारी सरकार को करना था हमने कर दिया अब बॉल भाजपा के पाले में हैं मेरी अपील है कि कैबिनेट ने पास कर दिया है अब भाजपा उनको नियुक्ति पत्र दिलाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+