Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mehrauli Protest: DDA की कार्रवाई से भड़कीं महिलाएं, दिल्ली पुलिस पर फेंका लाल मिर्च पाउडर

DDA demolition के कारण महिलाओं में काफी आक्रोश देखा गया। महिलाओं ने दिल्ली पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंक कर उनकी कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया।

Mehrauli Protest

Mehrauli Protest दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के आक्रोश के कारण सुर्खियों में है। महिलाओं ने पुलिस पर मिर्च पाउडर फेंका। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को महरौली में DDA Demolition अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंकने के आरोप में कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

महरौली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। डीडीए के अभियान के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंकने के आरोप में कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में ली गई महिलाएं अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध कर रही थीं।

Mehrauli Protest

डीडीए की कार्रवाई और महरौली में कार्रवाई के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महरौली पुरातत्व उद्यान क्षेत्र में शुक्रवार को अब तक लगभग 1200 वर्ग मीटर शासकीय भूमि का पुनर्ग्रहण किया जा चुका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) भारी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है।

रविवार को कुछ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका। उन्हें बाद में हिरासत में लिया गया। इससे पहले, 12 दिसंबर, 2022 का एक Demolition Order, संबंधित भूमि पर अवैध ढांचों की दीवारों पर चिपकाया गया था। अतिक्रमण करने वाले लोगों को 10 दिनों के भीतर महरौली पुरातत्व उद्यान क्षेत्र से सभी अनधिकृत ढांचों को हटाने का निर्देश दिया गया था।

Mehrauli Protest

नोटिस के अनुसार, जिस भूमि पर विध्वंस किया जा रहा है वह महरौली पुरातत्व पार्क का हिस्सा है और "मौजूदा अनाधिकृत अतिक्रमण महरौली पुरातत्व पार्क के विकास में बाधा के रूप में कार्य कर रहा है।" सरकार और DDA का दावा है कि विशाल पार्क ऐतिहासिक स्मारकों से भरा हुआ है। पूरा क्षेत्र डीडीए के अंतर्गत आता है, विरासत संरचनाओं का रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग द्वारा किया जाता है।

Recommended Video

    Delhi Diary: Hijron Ka Khanqah, जहाँ मिली Eunuch को इस जीवन से मुक्ति Untold Story | वनइंडिया हिंदी

    आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ANI महरौली पुरातत्व पार्क में जी20 बैठक के लिए भी जोरों से काम कर रहा है। बता दें कि मार्च की शुरुआत में जी20 देशों के सम्मेलन में विदेश के कई मेहमान भारत पहुंचेंगे। ऐसे में सरकार तैयारियों में किसी तरह की कोई कोताही करने के मूड में नहीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+