दिल्ली में अगले 15 दिन तक चलेगा MCD का बुल्डोजर! मंगलवार को न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में होगी कार्रवाई
नई दिल्ली, मई 09। देश की राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी का बुल्डोजर अभियान जारी रहेगा। मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अध्यक्ष स्थायी समिति राजपाल ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कल सुबह 11 बजे से अवैध अतिक्रमण को हटान की कार्रवाई शुरू होगी। आपको बता दें कि आज शाहीन बाग इलाके में एमसीडी का बुल्डोजर पहुंचा था, लेकिन बिना किसी अतिक्रमण को गिराए बुल्डोजर वापिस लौट गया।
Recommended Video

15 दिन का रोडमैप तैयार है- एमसीडी
एएनआई से बात करते हुए, एसडीएमसी के सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा, "नगर निगम के पास अगले 15 दिनों के लिए एक रोडमैप तैयार है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कल सुबह 11 बजे से बुल्डोजर अपना काम शुरू करेगा। हमें गरीब-अमीर से कोई फर्क नहीं पड़ता, दिल्ली में जो भी अतिक्रमण हैं, वो हटाए जाएंगे।
शाहीन बाग से भी हटेगा अतिक्रमण- राजपाल सिंह
राजपाल सिंह ने कहा कि शाहीन बाग इलाके में अधिक अतिक्रमण हुआ है क्योंकि वहां ना तो भाजपा के विधायक हैं और ही पार्षद। उन्होंने बताया कि शाहीन बाग इलाके में करीब 50 फीसदी लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाया, लेकिन बाकि के अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम को काम करना होगा फिर चाहे वो किसी पूर्व विधायक का हो या फिर मौजूदा विधायक का। उन्होंने कहा कि एसडीएमसी की ओर से अतिक्रमण हटाने पर जो खर्च आएगा उसकी भरपाई संपत्ति मालिक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications