17 अक्टूबर को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया तो मनीष सिसोदिया बोले, मैं जाऊंगा, सत्यमेव जयते
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को समन किया है। खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा। सत्यमेव जयते।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की नई शराब नीति में फर्जीवाड़ा किया है, जिससे कि उनके करीबियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री समेत कई लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। बता दें की सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों से अबतक पूछताछ की है, जिसमे समीर महेंद्रू जोकि इंडो स्पिरिट के मालिक है। इसके अलावा बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज के मैनैजिंग डायरेक्टर मूथा गौतम से पूछताछ हो चुकी है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोनपल्ली को भी सीबीआई की टीम गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई ने अगस्त में मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी। सीबीआई ने आईपीसी की धारा 120बी, 477ए, प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज कराया था। वहीं दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने इस पूरे मामले की जांज सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी, उन्होंने दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications