दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर BJP पर बरसे मनीष सिसोदिया

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर BJP और LG पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा सही बात है, भाजपा ने दिल्ली को गैंगस्टरों की राजधानी बना दिया है।

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के ITO चौराहा पर लगे एक बैनर पर कमेंट किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि सही बात है, भाजपा ने दिल्ली को गैंगस्टरों की राजधानी बना दिया है। सिसोदिया ने कहा, भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, जिस तरह रोजाना किसी न किसी व्यापारी के यहाँ गोलियां चलने, फिरौती मांगने की घटनायें हो रही हैं इससे साफ है कि इन गैंगस्टरों को भाजपा का वरदहस्त प्राप्त है।

Manish Sisodia

दिल्ली सरकार के काम को रोकने का आरोप लगाते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, अगर भाजपा दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम रोकने की जगह दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे तो दिल्ली वालों का भला होगा।

क्या लिखा है पोस्टर में ?

दिल्ली के ITO इलाके में राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर BJP को टारगेट करते हुए एक बैनर लगाया गया है, जिसमें लिखा है "भाजपा ने दिल्ली को बनाया गैंगस्टरों की राजधानी"। इसपर कमेंट करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने X पर लिखा, सही बात है, भाजपा ने दिल्ली को गैंगस्टरों की राजधानी बना दिया है। सिसोदिया ने सीधे तौर पर दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

बता दें कि पिछले 4 दिनों में दिल्ली में हुई घटनाओं ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दिया है। अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में, बढ़ते अपराध और गोलीबारी की घटनाओं से राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+